Tuesday, March 31, 2026
22.8 C
Bhopal

इंदौर में पदस्थ आरक्षक को ग्वालियर में गोली मारी

ग्वालियर में गुरुवार रात को एक पुलिस आरक्षक को गोली मारकर लूट लिया गया। बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने आरक्षक से मोबाइल और 30 हजार रुपए छीन लिए और फरार हाे गए। विरोध करने पर उन्होंने आरक्षक को गोली मार दी।

आरक्षक का नाम प्रमोद त्यागी है। जो इंदौर के राजेन्द्र नगर थाने में पदस्थ है। आरक्षक प्रमोद त्यागी मुरैना जिले के जौरा गांव में अपने बीमार पिता को देखने जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए चार अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

घटना पनियार थाना क्षेत्र के पास पेट्रोल पंप पर रात करीब 9:30 बजे की है। घटना में आरक्षक के हाथ में छर्रे लगे हैं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश घायल आरक्षक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

पूर्व विधायक ने आरक्षक को पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद घायल आरक्षक सड़क पर लोगों को हाथ देकर मदद मांग रहा था। मुरैना जिले के सुमावली से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीतू सिकरवार वहां से एक कार्यक्रम कर लौट रहे थे। सड़क पर घायल पड़े आरक्षक को मदद मांगते हुए देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी को रोका और उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर तत्काल सूचना पुलिस को दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

जयारोग्य समूह के अस्पताल में रेफर किया

ट्रॉमा सेंटर में ट्रीटमेंट के बाद आरक्षक प्रमोद त्यागी को जयारोग्य समूह के अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना स्थल पेट्रोल पंप और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img