Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

यात्री बनकर टिकट बुक करवाया, फिर आरटीओ ने कार्यवाही कर पकड़ी बसें


ऑल इंडिया परमिट की आड़ में लोकल सवारी बैठा रही ट्रेवल्स बसों पर गुरुवार शाम परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। आरटीओ जितेन्द्र शर्मा के निर्देश पर टीम ने यात्री बनकर टिकट बुक करवाए और मौके पर ही बसों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान अशोक ट्रेवल्स और हमसफर ट्रेवल्स की दो बसों को जब्त किया गया और RTO ऑफिस भोपाल में खड़ा कराया गया।

ऐसे हुआ खुलासा

आरटीओ जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि—

•   हमसफर ट्रेवल्स की बस भोपाल से गोवा के लिए जा रही थी, लेकिन टीम ने इसमें भोपाल से इंदौर और इंदौर से बुरहानपुर का टिकट बुक करवा लिया। यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन था।

अशोक ट्रेवल्स की बस जो भोपाल से उदयपुर जा रही थी, उसमें भोपाल से इंदौर, इंदौर से देवास की सवारी बैठी पाई गईं, यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन था

दोनों बसों को मौके पर जब्त कर लिया गया। ड्राइवरों ने माना कि वे रास्ते भर सवारी बैठाते हैं।

क्यों गलत है यह

अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार के नए आदेशों के मुताबिक ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसें केवल नियत स्थानों के बीच ही यात्रियों को ले जा सकती हैं।
उदाहरण: इंदौर से गोवा के लिए बुकिंग होने पर बस सिर्फ यही दूरी तय कर सकती है। बीच के किसी शहर से सवारी बैठाना नियमों का उल्लंघन है।

आगे की कार्रवाई

आरटीओ जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि ऑल इंडिया परमिट की आड़ में लोकल सवारी बैठाने वाली बसों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img