भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है | मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के तस्करों से कुल 56.96 ग्राम एमडी बरामद की है | वही क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपियों से बरामद एक चार पहिया वाहन दो मोटरसाइकिल 4 मोबाइल समेत माल की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है | इसके साथ आरोपी राजस्थान से एमडी ड्रग्स लाकर भोपाल में खपाते थे | ड्रग तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच ने अफजल खान (32) फोटो एल्बम बनाने का काम, किफायतुल्लाह खान (51) चिकन की दुकान चलाने काम काम, मंसूर (37) रैपीडो चालक का काम, को गिरफ्तार किया है| पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी किफायतुल्लाह का दामाद ड्रग्स इंदौर से भोपाल लाकर अपने ससुर को देता था, वही तस्कर का दामाद भी अब इंदौर जेल में बंद है | मामले में क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया की क्राइम ब्रांच को मुखबीर से सूचना मिली थी कि शाहजहानाबाद स्थित ईदगाह हिल्स में दो व्यक्ति एमडी को बेचने के लिए आने वाले हैं | इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर के बताए हुए स्थान पर जाकर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया | आरोपियों की तलाश लेने पर अफजल से 22.45 ग्राम एमडी पाउडर और किफायतुल्लाह से 31.21 ग्राम एमडी क्राइम ब्रांच को बरामद हुई | मामले में क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी थी |
अफजल का दोस्त और किफायतुल्लाह का दामाद अरबाज से लेते थे ड्रग्स
क्राइम ब्रांच की पकड़ में आए आरोपियों ने क्राइम ब्रांच को पूछताछ में बताया कि वह पहले भी कई बार अरबाज से एचडी पाउडर खरीद चुका है| अरबाज के जेल जाने के बाद उसने अरबाज के ससुर केफायतुल्लाह से 22 ग्राम एमडी खरीदी, पूछताछ में केफायतुल्लाह ने भी कबूल किया कि उसका दामाद अरबाज जो अभी इंदौर जेल में बंद है एमडी बेचता था इसके साथ ही केफायतुल्लाह ने बताया उसके मोबाइल आए ऑनलाइन पैसों के आधार पर वह भोपाल आया और मंसूर निवासी मामी गेट भोपाल को 3 ग्राम और अफजल को 22 ग्राम एमडी दी है |
आरोपी राजस्थान से लाते थे ड्रग्स
क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपी के किफायतुल्लाह ने बताया कि वह राजस्थान से ड्रग्स लेकर आता था | इसके बाद उसको थोड़ा-थोड़ा कर लोगों को देता था | मामले में क्राइम ब्रांच सूत्रों का कहना है कि क्राइम ब्रांच राजस्थान में आरोपी के बताए हुए स्थान पर जाकर वहां से भी ड्रग्स की जड़ के खेप को पकड़ सकती है | अभी क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है, आरोपी राजस्थान में किस और कहां पर ड्रग्स लेकर आते थे |




