Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Bhopal

भोपाल के पास मंडीदीप में फोम कंपनी में लगी आग

भोपाल के पास मंडीदीप के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अनन्या पैकर्स कंपनी में शनिवार शाम करीब 7 बजे आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही नगर पालिका की 5 दमकलों समेत HEG लिमिटेड ,वर्धमान यार्न, पार्ले, हर्ष,दावत फूड्स,लूपिन अरिस्टो कंपनियों की दमकलें मौके पर पहुंच गईं।

आग इतनी तेज है कि इसकी लपटें दूर से दिखाई दे रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव और एसडीओपी शीला सुराणा मौके पर पहुंचे। मंडीदीप और सतलापुर के पुलिस जवान भी घटनास्थल पर तैनात हैं। रात 9 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

कंपनी एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की है। यह कंपनी प्रमुख कंपनियों के लिए री-बोंडेड फोम के गद्दे बनाती है।

एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया की मंडीदीप की 12 और भोपाल की पांच दमकलों ने आग पर लगभग 60 फीसदी काबू पा लिया है। सभी दमकल तीन से चार बार रिफिल भी हो चुकी हैं। बाकी 40 फीसदी आग पर भी जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।

घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए

Hot this week

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img