Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के हिंदू दामाद और बेटी को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से आधा दर्जन से अधिक लोग किडनैप करने आए

भोपाल के हिंदू दामाद और बेटी को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से आधा दर्जन से अधिक लोग किडनैप करने आए। आरोपी पति और पत्नी को अगवा कर साथ ले जा रहे थे। विदिशा में किसी तरह दामाद आरोपियों के चुंगल से भाग निकला। जबकि उसकी पत्नी को आरोपी साथ ले गए।

वहां किसी तरह से युवती आरोपी परिजनों के चुंगल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची। ललितपुर पुलिस ने उसे भोपाल भेज दिया। यहां आने के बाद युवक ने थाना कोलार में शिकायत की। शनिवार की रात को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के मुताबिक सरवन विश्वकर्मा पुत्र लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा (27) राजहर्ष कॉलोनी में रहता है। उसने ललितपुर की रहने वाली हाजरा नामक मुस्लिम युवती से शादी कर ली थी। इसको लेकर महिला के ससुराल पक्ष के लोग नाराज थे। बीती 13 सितंबर को महिला के मायके पक्ष के लोग अलाउद्दीन, गफूर, अजहर उद्दीन, रहमान व साथी गाड़ी से भोपाल आए थे। जहां आरोपियों ने पति-पत्नी को बंधक बना लिया और उन्हें अपने साथ ललितपुर लेकर जाने लगे।

रास्ते में मौका पाकर भाग निकला पति

तभी रास्ते में पति किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से विदिशा में छूट गया। जबकि वह महिला को अपने साथ लेकर ललितपुर पहुंच गए। वहां किसी तरह से महिला अपने घरवालों के चंगुल से छूटकर ललितपुर पुलिस के पास पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। साथ ही ललितपुर पुलिस ने उसे अपनी निगरानी में भोपाल भेजा।

ललितपुरा जाने की तैयारी में पुलिस

यहां पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में ललितपुर जाएगी। अब इस बात की पड़ताल से की जा रही है कि दोनों आपस में कैसे मिले थे। इसका खुलासा पति-पत्नी के बयानों के आधार पर होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img