Monday, June 29, 2026
33.1 C
Bhopal

भोपाल में सड़क हादसे में युवक की मौत

बजरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले 20 वर्षीय युवक की बाइक हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अंकुश बघेल पुत्र बृजेश बघेल, निवासी सेमरा कला (आटा चक्की के पास), 8 सितंबर की दोपहर को घर से मूर्ति बुक करने की बात कहकर निकला था। घर से थोड़ी ही दूरी पर स्पीड ब्रेकर पर बाइक का बैलेंस बिगड़ने से वह गिर पड़ा और उसके सिर में पत्थर लग गया। गंभीर चोट आने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रविवार की सुबह इलाज के दौरान अंकुश ने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर बजरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोपहर में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।अंकुश के पिता हलवाई का काम करते हैं। परिवार में वह सबसे बड़ा बेटा था, उससे छोटा एक भाई है।

Hot this week

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...

कलियासोत डैम में फोटो खींचते समय फिसला पैर, 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

​भोपाल। राजधानी के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र स्थित कलियासोत डैम...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img