Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में करंट लगने से मासूम की मौत

भोपाल के बजरिया में आज सुबह नौ बजे खेलते समय एक बच्चे को कूलर से करंट लग गया। बेसुध होने के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हमीदिया हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद बॉडी सोमवार दोपहर को परिजनों को सौंप दी गई है।

पुलिस के मुताबिक मोहम्मद साहिल (4) पुत्र मोहम्मद शहजाद कपड़ा मील की चाल चांदबड़ स्टेशन बजरिया में रहता था। उसके पिता फ्रूट का कारोबार करते हैं, मां गृहिणी हैं और दो साल का छोटा भाई सोहेल है।

कूलर के पीछे छिपना चाहता था मासूम

दोनों भाई सोमवार (आज) सुबह घर में खेल रहे थे। तभी एक कमरे में रखे चालू कूलर के पीछे साहिल ने भाई से छिपना चाहा। इस कूलर पर हाथ लगाते ही साहिल को जोरदार शॉक लग गया। करंट लगने से साहिल बेसुध हो गया। तत्काल परिजनों ने उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img