Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

भोपाल में कुत्ते-बिल्ली की वजह से तलाक की नौबत

भोपाल में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक दंपती के बीच तलाक की नौबत सिर्फ इसलिए आ गई क्योंकि उनके पालतू जानवरों की आपस में नहीं बनती। दंपती तलाक के लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं, दोनों की काउंसलिंग भी जारी है।

यह दंपती पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। पति भोपाल निवासी है। जबकि पत्नी उत्तर प्रदेश की मूल निवासी है और वर्तमान में भोपाल में कार्यरत है।

दोनों पति-पत्नी को जानवरों से बेहद लगाव है और यही भावना उनके रिश्ते की नींव बनी। लेकिन अब शादी के कुछ ही महीनों बाद, वही पालतू जानवर उनकी आपसी दूरी की वजह बन गए हैं।

अब जानिए क्या है पति-पत्नी के आरोप काउंसलिंग के दौरान पत्नी का आरोप है कि उसके पति के पालतू कुत्ते लगातार उसकी बिल्ली को परेशान करते हैं और कई बार उस पर हमला भी कर चुके हैं।

जबकि पति का कहना है कि शादी से पहले यह स्पष्ट हुआ था कि पत्नी अपने सभी पालतू जानवर साथ नहीं ला सकती। इसके बावजूद वह अपनी बिल्ली को मायके से लेकर आ गई। यह बिल्ली अब घर में रखी मछलियों के आसपास मंडराती रहती है, जिससे समस्या और बढ़ रही है।

मां-पिता कर रहे रिश्ते को बचाने की कोशिश पति और पत्नी दोनों के ही परिवार रिश्ते को बचाने की कोशिशों में लगे हैं। पारिवारिक समझाइश और काउंसलिंग भी जारी है, लेकिन दोनों ही अपने-अपने पालतू जानवरों को लेकर बेहद भावुक हैं और कोई समझौता करने को तैयार नहीं हैं।

काउंसलर बोलीं- बिल्ली छोड़ने को तैयार नहीं पत्नी

काउंसलर शैल अवस्थी ने बताया कि दोनों को कई बार समझाया गया है, लेकिन पत्नी फिलहाल अपनी बिल्ली को छोड़ने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं। हम इस रिश्ते को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

Topics

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img