Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

सिंहस्थ के 11909 करोड़ के कार्यों में क्वालिटी फोकस

नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण अधिकारी उज्जैन पहुंचकर करें। यहां किए जा रहे निर्माण कार्यों की क्वालिटी का ध्यान रखने के साथ तय समय-सीमा में ही सभी काम पूरे किए जाएं।

मेला क्षेत्र में ट्रेन से पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन के पास ही पर्याप्त मात्रा में स्नान-गृह एवं सुलभ कॉम्पलेक्स की व्यवस्था हो। उज्जैन से जुड़े धार्मिक क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के चौड़ीकरण कार्य को प्राथमिकता दी जाए।

मंत्री विजयवर्गीय ने ये बातें सिंहस्थ के कामों की समीक्षा बैठक में कहीं। विजयवर्गीय ने कहा कि सिंहस्थ में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार की ओर से संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आयोजन की बेहतर व्यवस्था के लिए विभिन्न विभागों के साथ लगातार बैठक करने के भी निर्देश दिए। बैठक मेंरेलवे द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। विजयवर्गीय ने कहा कि मेला क्षेत्र में ट्रेन से पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन के पास ही पर्याप्त मात्रा में स्नान-गृह एवं सुलभ कॉम्पलेक्स की व्यवस्था हो।

उज्जैन से जुड़े धार्मिक क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों का चौड़ीकरण हो

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि उज्जैन से जुड़े धार्मिक क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के चौड़ीकरण कार्य को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने आकस्मिक सेवा, अग्निशमन, स्वास्थ्य, पेयजल आदि की भी जानकारी प्राप्त की। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि निर्माण कार्यों के साथ मेला क्षेत्र की मेपिंग का कार्य भी किया जाए, जिससे आवागमन सुविधाजनक होगा। उन्होंने कान्ह नदी के डायवर्सन, सिंहस्थ में क्षिप्रा नदी में जल की निरंतर प्रवाह योजना, घाट निर्माण के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

11909 करोड़ के 132 काम हुए हैं स्वीकृत

मंत्री विजयवर्गीय को बताया गया कि करीब 11 हजार 909 करोड़ रुपए के 132 काम अलग-अलग विभागों से संबंधित हैं। इन सभी कामों को मंत्रि-मण्डलीय समिति की मंजूरी मिल चुकी है। यह कार्य सिंहस्थ और विभिन्न विभागों के योजना मद से किए जा रहे हैं।

इन कार्यों के लिए 673 करोड़ रुपए जारी भी किए जा चुके हैं। 2028 में होने वाले सिंहस्थ कार्यों में संस्कृति और नगरीय विकास एवं आवास विभाग के पीपीपी मोड पर होने वाले कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। मंत्री विजयवर्गीय ने उज्जैन संभाग के बस स्टैंड के उन्नयन की योजना के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने बताया कि सिंहस्थ के दौरान रेलवे की बेहतर व्यवस्था के लिए आकलन कर जरूरी प्रस्ताव रेलवे मंत्रालय को भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को मंजूरी मिल गई है, संबंधित एजेंसी को डीपीआर तैयार कर जल्द काम शुरू करने के लिए कहा गया है। निर्माण कार्य और व्यवस्था से जुड़े सभी काम दिसंबर-2027 तक हर हाल में पूरे किए जाएंगे।

ऊर्जा विभाग के 329 करोड़ के काम को मंजूरी

नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि ऊर्जा विभाग के 329 करोड़ रुपए के कार्यों को मंजूरी दी जा चुकी है। इंदौर-उज्जैन मार्ग का 6 लेन में चौड़ीकरण का कार्य 1692 करोड़ रुपए और इंदौर-उज्जैन वैकल्पिक मार्ग 4 लेन लंबाई 49 किलोमीटर के लिए 950 करोड़ रुपए की मंजूरी दी जा चुकी है। बैठक में संस्कृति, पर्यटन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img