Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या

हरदा पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। श‌व की पहचान खंडवा जिले के किल्लोद थाना क्षेत्र के ग्राम गरबड़ी निवासी मोरसिंह सिसोदिया (35) के रूप में हुई थी।

दरअसल, 20 सितंबर को ग्राम खिरकिया कुड़ावा रोड पर एक नाले में शव मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि हत्यारों ने शव को हाथ-पैर बांधकर नाले में फेंक दिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मोरसिंह का एक विवाहित महिला से मिलने जाता था। वह महिला के पति की अनुपस्थिति में उसके घर जाता था। महिला के परिवार ने कई बार मोरसिंह को समझाने का प्रयास किया।

प्लानिंग कर की थी हत्या महिला और उसके पति मायाराम ने अपने रिश्तेदार ध्यानसिंह और शेरसिंह के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। महिला ने मोरसिंह को भागने का प्रस्ताव दिया। 18 सितंबर की रात 1 बजे मोरसिंह महिला के साथ ग्राम गरबड़ी से खिरकिया पहुंचा।

महिला मोरसिंह को अपनी बुआ के घर ले गई, जहां अन्य आरोपी मौजूद थे। आरोपियों ने मोरसिंह को पकड़कर बाइक पर ले गए। कुड़ावा रोड पर नाले के पास दराती से उसकी हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में छिपा दिया। आरोपियों ने मृतक की बाइक पटाजन के पास नदी में फेंक दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से 48 घंटे में इस अंधी हत्या का खुलासा किया।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img