Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

भोपाल में प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट कर सोने की अंगूठी और आठ हजार रुपये भी छीन लिए

भोपाल। बागसेवनिया इलाके में 47 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण गौर के अपहरण और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपितों ने उन्हें कार में बैठाकर रास्ते भर पीटा और कट्टा दिखाकर धमकाते हुए कहा कि वे “एनकाउंटर स्पेशलिस्ट” हैं।

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर की रात साढ़े आठ बजे प्रवीण गौर को कुबेर डेरी के पास बुलाया गया, जहां प्रतीक, नमिता गुप्ता और अन्य साथी पहले से मौजूद थे। उन्होंने मोबाइल फोन छीनकर जबरन एक सफेद कार में बैठाया और लहरपुर रोड की ओर ले गए। रास्ते में मारपीट कर उनसे सोने की अंगूठी और आठ हजार रुपये भी छीन लिए।

आरोपी भाग निकले

इसी दौरान कार एक ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर के बाद भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगामा बढ़ता देख आरोपित कार छोड़कर भाग निकले। इस बीच, प्रवीण गौर अपनी जान बचाकर सीधे थाने पहुंचे और महिला समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई।

प्रवीण गौर ने पूछताछ में बताया कि चार साल पहले उन्होंने आरोपितों के साथ मिलकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया था। नुकसान होने के बाद से आरोपित लगातार उनसे पैसे की भरपाई की मांग कर रहे थे। लगभग 15 दिन पहले प्रतीक नामक व्यक्ति ने प्रॉपर्टी खरीदने के बहाने उनसे संपर्क साधा और पूरी साजिश रची गई।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की तलाश में दो टीमें रवाना की गई हैं।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img