Thursday, April 9, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल की सड़कों पर पीडब्ल्यूडी ने पेंचवर्क शुरू कराया

तेज बारिश का दौर थमते ही राजधानी भोपाल की सड़कों पर पीडब्ल्यूडी ने पेंचवर्क शुरू कराया है। बुधवार को लिंक रोड नंबर-3 की मरम्मत कराई गई। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने बताया व्हाइट टॉपिंग टेक्निक से बारिश के दौरान भी मरम्मत कराई थी। तब फौरी राहत दी थी। अब स्थायी मरम्मत करेंगे।

पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह, ईएनसी केपीएस राणा, चीफ इंजीनियर मस्के, अधीक्षण यंत्री हरिशंकर जायसवाल और मयंक शुक्ला की मौजूदगी में पेंचवर्क की शुरुआत की गई। करीब एक घंटे तक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अपने सामने ही सड़क की मरम्मत कराई।

दो से तीन दिन में प्लांट भी शुरू हो जाएगा चीफ इंजीनियर मस्के ने बताया कि बारिश के दौरान व्हाइट टॉपिंग टेक्निक से सड़कों की मरम्मत कराई गई थी। कुल 180 किलोमीटर सड़कें सुधारी गई थीं। इस वजह से लोगों को गड्‌ढों से राहत मिली। अब बारिश थमने के बाद पेंचवर्क करा रहे हैं। जिन सड़कों की परतें उखड़ी हैं, उन्हें ठीक करवाया जा रहा है। दो से तीन दिन में प्लांट भी शुरू हो जाएंगे। इससे पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कें ठीक हो जाएंगी।

व्हाइट टॉपिंग से भी बड़ी राहत मिली बता दें कि इस बार बारिश में ही पीडब्ल्यूडी ने करीब 180 किलोमीटर लंबी सड़कों के गड्‌ढों को भर दिया था। लिंक रोड नंबर-1, 2 समेत 10 से ज्यादा प्रमुख सड़कों पर व्हाइट टॉपिंग टेक्निक इस्तेमाल की गई। वहीं, पीडब्ल्यूडी की कुल 30 सड़कें ऐसी हैं, जहां पर जलभराव होता है। इन पर 6 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कुल 92.05 किमी में से 7.70 किमी हिस्से पर जलभराव होता है। इसी हिस्से में सीमेंट कांक्रीट का प्लान है।

हालांकि, अंदरूनी सड़कों की तस्वीर ठीक नहीं है। खासकर कॉलोनियों की सड़कों पर गड्‌ढे ही गड्‌ढे हो गए हैं। इस वजह से लाखों की आबादी हर रोज परेशान हो रही है। पुराने शहर के ऐशबाग, अशोका गार्डन, पुल बोगदा, बरखेड़ी, शिवनगर, करोंद समेत रायसेन रोड, रत्नागिरी, सोनागिरी, आनंद नगर, पटेल नगर, दानिशकुंज, बावड़ियाकलां, बाग सेवनिया, बाग मुगालिया समेत कई जगहों पर सड़कें जर्जर हैं।

Hot this week

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

शादी के लिए लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

​ ​भोपाल | राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया...

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े...

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

Topics

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img