Thursday, October 1, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में सांप के काटने से किसान की मौत

भोपाल के ईटखेड़ी में सांप के काटने से किसान की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह वे खेत पर काम करने गए थे। तभी उनके पांव में एक सांप ने काट लिया था। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ईटखेड़ी पुलिस के मुताबिक ओम प्रकाश चौकसे (53) चांदपुर के रहने वाले थे। मंगलवार की सुबह आठ बजे खेत पर काम करने गए थे। तभी खेत की नाली में छिपे सांप ने उन्हें पांव में काट लिया। इससे ब्लीडिंग अधिक होने के बाद उन्होंनें कॉल कर बेटे को मामले की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सांप ने काट लिया है, खून अधिक बह रहा है, तत्काल अस्पताल पहुंचा दो नहीं तो मैं मर जाऊंगा। बेटे ने खेत पर पहुंचने के बाद पिता को अस्पताल पहुंचाया। हमीदिया हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आज सुबह आठ बजे ओम प्रकाश की मौत हो गई।

पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी

पुलिस ने पीएम के बाद में बुधवार की सुबह बॉडी परिजनों के हवाले कर दी है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल परिजनों के डिटेल बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img