Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

मंदिर की सीढ़ियों के पास शव मिला सिर पर गंभीर चोट के निशान

इंदौर में मंदिर की सीढ़ियों के पास शव मिला है। जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान दीपक पुत्र मोहनलाल किरण, निवासी सिद्धार्थ नगर के रूप में हुई है। दीपक लोडिंग ऑटो ड्राइवर था।

मामला एरोड्रम थाना इलाके में बिजासन माता मंदिर का है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि मंदिर की सीढ़ियों वाले रोड पर एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को पास ही सीमेंट का वजनी ब्लॉक भी पड़ा मिला। इसी से दीपक के सिर पर हमला किया गया था। दीपक का मोबाइल मौके पर ही मिला है।

भाई लोकेंद्र ने बताया कि दीपक पहले हरसिद्धि कॉलोनी में रहता था। 3 साल पहले सिद्धार्थ नगर में मकान लिया था। परिवार में पत्नी दुर्गा और तीन बेटियां हैं। दुर्गा को मंगलवार रात मोमोस की दुकान लगाने वाले शख्स का फोन आया था कि दीपक का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद दुर्गा ने अपने भाई विकास को फोन कर सारी बात बताई।

रोज दर्शन करने मंदिर आता था दीपक

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दीपक रोज रात को काम से लौटते समय मंदिर की सीढ़ियों पर रुककर दर्शन करता था। इसके बाद ही घर जाता था। मंगलवार रात भी वह दर्शन के लिए रुका था।

पत्नी बोली- 10 बजे तक घर आ जाता था पुलिस ने रात में ही दीपक के परिवार से संपर्क किया। घर पर पत्नी ने बताया कि दीपक आमतौर पर रात 10 बजे तक घर आ जाता था। लेकिन कल रात उसका मोबाइल नहीं लग रहा था।

पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि हत्यारे तक पहुंचा जा सके।

एरोड्रम थाना के सब इंस्पेक्टर​​​ भंवरलाल ने बताया- मंगलवार रात बिजासन टेकरी की चढ़ाई के पास एक व्यक्ति घायल हालत में मिला। वह सिद्धार्थ नगर का रहने वाला था। उसका साला विकास अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img