Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

भोपाल में प्राईवेट स्कूल संचालकों का प्रदर्शन

भोपाल में बुधवार को प्राईवेट स्कूल वेलफेयर संचालक मंच ने राज्य शिक्षा केन्द्र पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच ने अधिकारियों को RTE भुगतान के समेत तीन मुख्य मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। मंच के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश तिवारी ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द उनके RTE (राइट टू एज्यूकेशन) के रुके हुए पैसों का भुगतान करे। ऐसा ना होने पर वे भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे। अब वे राशि का जब तक भुगतान नहीं होगा, तब तक राज्य शिक्षा केन्द्र से नहीं हटेंगे।

मंच के प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने आगे कहा कि सरकार प्राईवेट स्कूल के बच्चों के साथ भेदभाव कर रही है। सरकार की एक भी योजना का फायदा प्राईवेट स्कूल के बच्चों को नहीं मिल रहा। क्या प्राईवेट स्कूल के बच्चों का परिवार सरकार को वोट नहीं देता है।

आरटीई की राशि हमारा अधिकार प्राईवेट स्कूल वेलफेयर संचालक मंच के प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि आरटीई की राशि केवल हमारा अधिकार ही नहीं हमारा सम्मान भी है। तीन सालों से सरकार हमें आरटीई का पैसा नहीं दे रही है। दो महीने से हमें मुख्यमंत्री के नाम से रोका जा रहा है। कि सीएम वन क्लिक से आरटीई की राशि जारी करेंगे।हमें ऐसा लग रहा है कि दिवाली तक भी वो राशि जारी नहीं होगी। इसलिए हम आज यहां से राशि का आदेश लेकर ही जाएंगे। कि कब माननीय मुख्यमंत्री जी आरटीई की राशि वन क्लिक से जारी कर रहे हैं। नियम के अनुसार, सरकार को आरटीई का पैसा प्राईवेट स्कूल संचालकों के हर साल मार्च महीने तक देना होता है लेकिन 2023 से अब तक इसका भुगतान नहीं किया गया है।

प्राईवेट स्कूल वेलफेयर संचालक मंच की तीन मांगें

  • सत्र 2023-24 का RTE भुगतान किया जाए।
  • जिन्होंने मान्यता का आवेदन नहीं किया है उनसे पेनल्टी लेकर स्कूल चलाने की अनुमति दी जाए।
  • 2016 से 2022 तक रुके हुए बच्चों का प्रपोजल बनवाकर भुगतान का लिखित आदेश जारी करें।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img