Thursday, October 1, 2026
32.6 C
Bhopal

भोपाल के तहसीलदार की हार्ट अटैक से मौत हो गई

भोपाल के गोविंदपुरा तहसील में नायब तहसीलदार दिनेश साहू की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे पूर्व चुनाव आयुक्त ओपी रावत की ड्यूटी में एयरपोर्ट पर थे। इस दौरान उन्हें सीने में दर्द हुआ। साथी कर्मचारी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत की गुरुवार दोपहर 12.45 बजे मुंबई के लिए फ्लाइट थी। उनकी लाइजनिंग के लिए नायब तहसीलदार साहू को लॉयजन ऑफिसर बनाया गया था। इसके चलते वे सुबह खुद कार चलाकर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

दो साल पहले हुआ था प्रमोशन साहू राजस्व निरीक्षक से नायब तहसीलदार के रूप में करीब दो साल पहले पदोन्नत हुए थे। यहां से उन्हें टीकमगढ़ में पदस्थ किया था। फिर वे ट्रांसफर होकर भोपाल आए। जहां गोविंदपुरा तहसील में उन्हें पदस्थ किया गया।

भोपाल में ही रहता है पूरा परिवार एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि साहू का परिवार भोपाल में ही रहता है। उनके दो बेटे हैं, जो घटना के तुरंत बाद ही आ गए। गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार सौरभ वर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। जहां शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि साहू बैरागढ़ में राजस्व निरीक्षक रह चुके हैं। उनका अच्छा व्यवहार था। अपने काम को लेकर वे हमेशा गंभीर रहे हैं।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img