Thursday, October 1, 2026
25.9 C
Bhopal

25 सितंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

मध्य प्रदेश के मंडला में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) अरविंद विश्वकर्मा को रिश्वत लेते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। पत्नी के हाथों स्कूल संचालक से रुपये का लिफाफा रिलायंस पेट्रोल पंप पर लेते ही दोनों को मौके पर ही ईओडब्ल्यू ने पकड़ कार्रवाई शुरू कर दी।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यवसायिक शिक्षक ने प्रभारी प्राचार्य की सिर्फ इसलिए बेरहमी से पिटाई कर दी, क्योंकि प्रभारी प्राचार्य ने शिक्षक को नियत समय पर ही स्कूल से जाने कहा था।
मध्य प्रदेश में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाया जाए तो हर साल 10 हजार से अधिक लोगों की जान बच सकती है। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 75 प्रतिशत मामले तेज रफ्तार के रहे। पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरआई) के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में वर्ष 2024 में 14 हजार 791 लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं में हुई है, जबकि 2023 से 13 हजार 798 लोगों की जान चली गई थी।ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर हुई मौतों की संख्या शहरी क्षेत्र की तुलना में दोगुना से भी अधिक है।
मध्य प्रदेश के धार और इंदौर जिले के आठ मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 2 किलो से ज्यादा चांदी, एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इसके साथ ही चोर के पास से एक कार भी मिली है, जिसका उपयोग वह मंदिरों में जाकर चोरी करने के लिए करता था।
मध्‍य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई 16 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। आज दिनांक 25/9/25 को कोर्ट न. 01 मे सीरियल क्र.32 से 32.38 पर समय 11:30 बजे से सुनवाई थी, लेकिन सुबह एडिशनल एडवोकेट जनरल हरप्रीत रूपराह ने मेंशन करके दिनांक 16/10/25 की तारीख़ लगवाई है।
शारदीय नवरात्र में मध्य प्रदेश के मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। अब तक करीब 4 लाख भक्तों ने माता के दर्शन किए हैं। बड़ी संख्या में भक्तों का आना जारी है। कोई भक्त पैदल माता मंदिर पर पहुंच रहा है तो कोई दंड़वत करते हुए। पूरा मैहर मां शारदा के जयकारों से गूंज रहा है।
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने कहा, बाबा महाकाल ने बुलाया, मेरा सौभाग्य है। संजय दत्त ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए, अनुभव को अविस्मरणीय बताया। नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के साथ शक्ति पीठ हरसिद्धी और गढ़ कालिका मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img