Tuesday, October 13, 2026
30.1 C
Bhopal

झोपड़ी तोड़े जाने से नाराज मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

विदिशा जिले के नटेरन में शुक्रवार को एक युवक अपनी झोपड़ी तोड़े जाने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना खैराई रोड पर हुई, जहां बलराम मालवीय नामक युवक करीब एक घंटे तक टावर पर बैठा रहा और झोपड़ी दोबारा बनाने की मांग करता रहा।

जानकारी के अनुसार, बलराम और उसका परिवार सरकारी जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। हाल ही में पंचायत ने कार्रवाई करते हुए झोपड़ी को हटा दिया था। इसी बात से नाराज होकर युवक ने विरोध जताने के लिए टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि युवक नशे की हालत में था।

अधिकारियों और गांव के लोगों ने काफी मशक्कत और समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बलराम के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसकी मां और एक भाई का पहले ही निधन हो चुका है। मजदूरी कर वह अपने दो भाइयों और पिता के साथ परिवार का पालन-पोषण करता है

Hot this week

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...

व्यापारी से 91 लाख की साइबर ठगी मामले में कानपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार

​जैतहरी/अनूपपुर: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img