Thursday, July 2, 2026
25.4 C
Bhopal

हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार

जिले की अमदरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला ग्राम सभागंज का है। 1 अक्टूबर को बृजेश कुमार कुशवाहा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि कुछ लोगों ने उनके और उनके भाई विनोद कुशवाहा के साथ मारपीट की, जिसमें विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

शुरुआत में पुलिस ने धारा 115, 118(1), 351(2), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया था। बाद में डॉक्टरों की राय के आधार पर आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) भी जोड़ दी गई।

पुलिस ने 2 अक्टूबर को ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सभागंज निवासी उमेश कुशवाहा (28 वर्ष), कृष्णकुमार कुशवाहा उर्फ लल्लू (23 वर्ष) और सुशील कुशवाहा उर्फ कल्लू (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के बाद, सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img