Sunday, April 12, 2026
32.9 C
Bhopal

भोपाल में होगा ‘पैग़ाम-ए-इंसानियत’ कार्यक्रम

इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से राजधानी भोपाल में ‘नेशनल सोशल-कल्चरल एक्सपो 2025 एवं पैगाम-ए-इंसानियत कार्यक्रम’ का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर तक सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से आरंभ होगा। इसमें स्कूल, कॉलेज और मदरसों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह आयोजन एमपी मुस्लिम माइनोरिटी एसोसिएशन की और से किया जा रहा है।

आयोजन समिति के मोटीवेशनल स्पीकर और ऑर्गेनाइजर आमिर महबूब ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी धर्मों और समाज के लोगों के लिए खुला है। उन्होंने कहा, “यह एक्सपो तीनों दिन अलग-अलग लेवल के प्रोग्राम्स के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें एजुकेशन, कल्चर और इंसानियत के संदेश को आगे बढ़ाया जाएगा।

सभी आयु वर्ग के बच्चों और युवाओं के लिए इसमें करियर प्रोग्राम, क्विज और गाइडेंस सेशन होंगे। रजिस्ट्रेशन पूरी तरह फ्री है। छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर न सिर्फ ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं बल्कि कई लाख रुपए के इनाम भी जीत सकते हैं।

आमिर महबूब ने बताया कि एक्सपो में एक्सपर्ट्स, स्कॉलर्स, एकेडमीशियंस और अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे, जो बच्चों को करियर गाइडेंस और मोटिवेशन देंगे ताकि वे अपने भविष्य की सही दिशा चुन सकें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शहर काजी मुफ्ती मुश्ताक अली नदवी भी मौजूद रहे।

पहला दिन (24 अक्टूबर) कार्यक्रम की शुरुआत सुन्नत तरीके से बिना दहेज के सामूहिक निकाह से होगी। इसके साथ ही निकाह क्विज प्रतियोगिता और फन-ए-किरात (कुरआन पाठ शैली) का प्रदर्शन होगा।

दूसरा दिन (25 अक्टूबर)

कार्यक्रम की शुरुआत सुन्नत तरीके से बिना दहेज के सामूहिक निकाह से होगी। इसके साथ ही निकाह क्विज प्रतियोगिता और फन-ए-किरात (कुरआन पाठ शैली) का प्रदर्शन होगा।

दूसरा दिन (25 अक्टूबर) इस दिन बच्चों के लिए ‘नेशनल हीरोज फैंसी ड्रेस शो’, सामान्य ज्ञान क्विज चैंपियनशिप और ‘India: Vision & Mission’ विषय पर चर्चा मंच का आयोजन होगा। साथ ही प्रेरणादायक भाषण, करियर काउंसलिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट सेशन भी रखे गए हैं।

तीसरा दिन (26 अक्टूबर)

अंतिम दिन जूनियर इस्लामिक क्विज, महिलाओं का विशेष संबोधन (खवालीन का बयान) और सीरत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। समापन अवसर पर सभी धर्मों के धर्मगुरु मंच साझा कर कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहजीब पर अपने विचार रखेंगे।

यह भी देखें

  • कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक निकाह, क्विज प्रतियोगिताएं
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
  • करियर काउंसलिंग
  • लीगल हेल्प और ब्लड डोनेशन कैंप जैसी सामाजिक गतिविधियां शामिल की गई हैं।
  • तीनों दिनों के कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को 81 लाख रुपए से अधिक की नकद पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img