Wednesday, August 26, 2026
24.1 C
Bhopal

युवक को चाकू मारकर दो नकाबपोश बदमाशों ने की लूट

भोपाल के लोहाबाजार कोतवाली में शनिवार की सुबह एक युवक को चाकू मारकर दो नकाबपोश बदमाशों ने दो तोला वजनी सोने की चेन और लॉकेट सहित मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के समय फरियादी विसर्जन घाट से झांकियां देखकर लौट रहा था। कोतवाली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के मुताबिक, स्वधेश चौहान (38) पुत्र शांतारामा चौहान बरखेड़ी कला रातीबढ़ में रहता है। वे एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। छोटे तालाब में विर्सजन देखने के आया था। यहां से वे कोतवाली इलाके में पहुंचा, लोहा बाजार में एक सुनसान इलाके में टॉयलेट​​​​​​ के लिए रुका, तभी दो युवक, जो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे, आए और चाकू से वार कर दिए। जिससे वे घबरा गया, तब आरोपियों ने गले में पहनी फरियादी की सोने की चेन, उसमें लगा सोने का लॉकेट और मोबाइल फोन को झपट लिया।

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी

घटना की सूचना युवक को लहूलुहान देखने के बाद राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img