Sunday, June 28, 2026
25.4 C
Bhopal

भाजपा नेता ने रेप पीड़िता को धमकी दी कहा कपड़े उतार कर घुमाऊंगा

ग्वालियर में भाजपा नेता का एक महिला को धमकाने का वीडियो सामने आया है। आरोपी इसमें उसे निर्वस्त्र कर घुमाने की धमकी दे रहा है। महिला ने उस पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था।

पीड़िता ने उसके खिलाफ 16 सितंबर को शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को आरोपी मुक्तेश जैन के खिलाफ शारीरिक शोषण, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। केस दर्ज होते ही भाजपा नेता शहर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई पीड़ित महिला शिकायत दर्ज करने ग्वालियर थाने भी पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी थी। इसके बाद पीड़िता 16 सितंबर को एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंची। उसने पुलिस अधिकारियों से सुनार व्यापारी और भाजपा नेता जैन पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। उसने धमकी देने की शिकायत करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए थे।

आरोपी बोला- महिला से उधारी के 85 लाख मांगे थे

आरोपी मुक्तेश जैन ने कुछ महिलाओं के साथ सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखते हुए बताया था कि उसने महिला को करीब 85 लाख से अधिक रुपए उधार दिए थे, उधार पैसे देने के उसने कुछ दस्तावेज भी पेश किए थे।

जब उसने महिला से अपने पैसे वापस मांगे तो महिला ने पैसे वापस मांगने पर उसे धमकी दी थी की वह उसे झूठे केस में फंसवा देगी। मुक्तेश जैन बीजेपी जिला सहसंयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ ग्वालियर ग्रामीण के पद पर पदस्थ है।

टीआई बोले- आरोपी की तलाश में जुटी टीमें

थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बैग का कहना है

महिला की शिकायत के आधार पर भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img