Tuesday, April 14, 2026
31.4 C
Bhopal

1 लाख घूस लेते न्यूरो सर्जरी विभाग का HOD गिरफ्तार

प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने न्यूरो सर्जरी विभाग के HOD और SMS मेडिकल कॉलेज के एडिशनल प्रिंसिपल डॉक्टर मनीष अग्रवाल को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी की टीम जब कार्रवाई करने पहुंची तो डॉ. मनीष के कर्मचारी जगत ने रिश्वत की रकम घर के पास एक खाली प्लॉट में फेंक दी थी। पुलिस ने डॉक्टर के कर्मचारी जगत को भी गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने रिश्वत की रकम को प्लॉट से बरामद कर लिया।SMS हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के जिस आईसीयू में 5 अक्टूबर की देर रात को आग लगी थी, वो डॉक्टर मनीष अग्रवाल के ही अंडर में है। इस हादसे में 3 महिलाओं समेत 8 मरीजों की जान चली गई थी।

बिलों पर काउंटर सिग्नेचर की एवज में मांगी रिश्वत एसीबी के एडिशनल एसपी संदीप सारस्वत ने बताया- एक व्यक्ति ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि पिछले 3 महीनों से उसके बिल पास नहीं हो रहे हैं। उसका न्यूरो सर्जरी में काम आने वाले ब्रेन कॉइल की सप्लाई का काम है।

कंपनी को 2 साल का टेंडर दिया गया था। मरीजों की जरूरत के अनुसार कंपनी से सामान मंगवाया जाता था। डॉ. मनीष अग्रवाल बिल पास करने के लिए 1 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। जब कंपनी का प्रतिनिधि बिल लेकर डॉ. मनीष अग्रवाल के ऑफिस पहुंचा, तो डॉ. मनीष ने बिल फेंक दिए और कहा- ये बिल अभी पास नहीं होंगे।

डॉ. मनीष ने कर्मचारी से यह भी कहा कि वह उनसे पर्सनली आकर मिले। गुरुवार शाम को डॉ. मनीष अग्रवाल ने शिकायतकर्ता को मिलने के लिए घर बुलाया था। यहां एसीबी की टीम ने डॉ. मनीष अग्रवाल को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

एसीबी की टीम ने डॉक्टर मनीष अग्रवाल को उनके घर में रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम के प्रभारी भी हैं डॉ. मनीष डॉ. मनीष शर्मा ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम के प्रभारी के रूप में भी कार्यरत है। डॉ. अग्रवाल SMS मेडिकल कॉलेज में स्टोर का महत्वपूर्ण वित्तीय काम भी देख रहे हैं। कॉलेज और उससे जुड़े सभी अस्पतालों की बड़ी खरीद के निर्णय लेने में उनकी अहम भूमिका है।

सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को बर्बाद कर दिया विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने बड़ी मेहनत से एक स्वास्थ्य मॉडल विकसित किया था। यह बेहद शर्मनाक है कि भाजपा सरकार ने राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है और इसकी साख को चोट पहुंचाई है।

जूली ने कहा- SMS अस्पताल के HOD का ट्रैप होना राजस्थान में फैली अराजकता और भ्रष्टाचार का एक नमूना मात्र बताया। यह बीमारी हर क्षेत्र तक अपनी जड़ें मजबूत कर चुकी है। सरकार इस प्रकरण में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

Hot this week

MP में डिजिटल जनगणना का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा पहला चरण

​भोपाल | मध्यप्रदेश में देश की 16वीं जनगणना का...

भोपाल: शराब दुकान के बाहर सरेराह फायरिंग, नगर निगमकर्मी से विवाद के बाद फैलाई दहशत

​ ​भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अपराधी बेखौफ...

Topics

MP में डिजिटल जनगणना का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा पहला चरण

​भोपाल | मध्यप्रदेश में देश की 16वीं जनगणना का...

भोपाल: शराब दुकान के बाहर सरेराह फायरिंग, नगर निगमकर्मी से विवाद के बाद फैलाई दहशत

​ ​भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अपराधी बेखौफ...

टाटा नमक की नकली पैकिंग फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में माल जब्त

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में पुलिस ने ब्रांडेड...

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img