Tuesday, August 25, 2026
24.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर किया युवती से रेप FIR दर्ज

इंदौर की हीरानगर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ बुधवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में संपर्क तोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हीरानगर टीआई सुशील पटेल ने बताया कि 28 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर रविषेक पुत्र रामप्रकाश सोनी निवासी सेंवढ़ा जिला दतिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि जुलाई 2024 में उसकी पहचान रविषेक से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। वह ग्वालियर से नौकरी की तलाश में इंदौर आई थी, जबकि रविषेक पिछले तीन सालों से इंदौर में एक वेयरहाउस में काम कर रहा था। शुरुआत में युवती विजयनगर क्षेत्र में किराए पर रहती थी, बाद में जून 2025 में हीरानगर क्षेत्र की काशीपुरी में कमरा किराए पर लिया।

रविषेक ने रखा लिव इन में रहने का प्रस्ताव

पीड़िता के मुताबिक जून 2025 में जब वह ग्वालियर से इंदौर लौटी, तो रविषेक ने उसे लिव-इन में रहने का प्रस्ताव दिया। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि दोनों जल्द शादी करेंगे। इस पर पीड़िता राजी हो गई और 10 जून से वह उसके साथ रहने लगी। इस दौरान रविषेक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

मारपीट की और नंबर ब्लॉक कर दिया

जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो पहले युवक ने कहा कि परिवार के न मानने पर वह अलग रहकर शादी करेगा पर बाद में टालमटोल करने लगा। कुछ समय बाद रविषेक ने शादी की बात पर विवाद शुरू कर दिया और मारपीट करने लगा। 2 अक्टूबर को उसने काशीपुरी वाला घर खाली कर दिया और पीड़िता का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। बुधवार को पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img