Tuesday, April 14, 2026
37.4 C
Bhopal

पत्नी ने सो रहे पति का गला रेतकर हत्या कर दी

नर्मदापुरम जिले के रोहना गांव में हुई हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। महिला ने मंगलवार (7 अक्टूबर) तड़के करीब 4 बजे पति का गला रेतकर उसे मार डाला। इसके बाद शव को घर से 20 मीटर दूर खेत में फेंक दिया। वारदात के समय घर में दंपती के 5 बच्चे सो रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि पति राजू अक्सर शराब के नशे में उससे और बच्चों से मारपीट करता था। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी हत्या कर दी।

4 बजे हत्या की, 8 बजे बच्चों को लेकर मायके गई पुलिस के मुताबिक, आरोपी सेवंतीबाई (28) ने अपने नशेड़ी पति राजू धुर्वे (32) की हंसिया से गला रेतकर हत्या की। मारने के बाद उसने शव को घसीटकर खेत में फेंका। बचने के लिए घर पर फैले खून को साफ कर दिया। इसके बाद वह सुबह करीब 8 बजे अपने पांचों बच्चों को लेकर हरदा जिले के सिराली गांव स्थित मायके चली गई थी।

एक महीने से मजदूरी कर रहा था, खेत में रहता था देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि राजू धुर्वे हरदा जिले के सिराली का रहने वाला था और पिछले एक महीने से रोहना गांव में सुधीर कुमार चौहान के खेत पर मजदूरी कर रहा था। वह खेत में बने एक कच्चे मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था।

बोली- बेटियों के बाद जन्मे बेटे को मारता था आरोपी आरोपी सेवंतीबाई ने बताया कि उसके 5 बच्चे है। उसने राजू धुर्वे से 7 साल पहले लव मैरिज की थी। शादी से पहले वह अच्छी-अच्छी बातें करता था। शादी के बाद समय अनुसार तीन बेटियों का जन्म हुआ। इसके बाद दो बेटे भी हुए। पांचवां बेटा 2 महीने का है।

पति नशे का आदी था। शराब के नशे में पत्नी और बच्चों को मारता था। महिला ने बताया कि पति दो साल के बेटे को भी मारता था। उसे कहता था कि तूने पहले बेटियों से पहले जन्म क्यों नहीं किया, नहीं तो इतने बच्चे पैदा नहीं करता। वह उसे और बेटियों को भी मारता था। सोमवार रात को भी उसने शराब के नशे में मारपीट की थी। बेटे को भी मारा था।

बच्चे के इलाज के लिए उधार लिए रुपए से पी शराब आरोपी सेवंती बाई ने पुलिस को बताया कि मेरे बच्चे बीमार हैं। उनके इलाज के लिए खेत मालिक से सोमवार को 500 रुपए उधार लिए थे। इन रुपयों से पति ने शराब पी ली और फिर रात में मारपीट की। इस दाैरान मैंने सोचा कि मेरा जीवन तो वैसे भी खराब हो ही गया है। बच्चों का जीवन खराब नहीं होने दूंगी।

प्रताड़ना तंग आकर तड़के 4 बजे उठी। पति सो रहा था। मैंने हंसिए से गले पर वार कर दिया। गले की नली कटने से वो तत्काल मर गया। फिर घर के पास ही लाश ले जाकर फेंक दी। उजाला होने पर खेत मालिक को यह कहकर बस से हरदा चली गई कि पति कहीं चला गया है। मैं भी सिराली जा रही हूं।

खेत में शव उल्टा पड़ा था, गले पर दो घाव मिले

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे खेत मालिक का बेटा अमरूद तोड़ने गया था, तभी उसने शव देखा। शव धान की फसल के बीच उल्टा पड़ा था। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। गले पर धारदार हथियार के दो घाव मिले। एक घाव इतना गहरा था कि उसकी सांस की नली कट गई थी। इसी वजह से उसकी मौत हुई।

घर की साफ-सफाई देखकर पुलिस को शक हुआ पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि घर में पोंछा लगा हुआ था। सारे बर्तन साफ थे। कमरे का फर्श गीला था। उस पर पैरों के निशान थे। इससे पुलिस को शक हुआ कि हत्या घर में ही की गई है। एफएसएल टीम की जांच में खून के निशान भी मिले। समझते देर नहीं लगी कि हत्यारा कौन है।

मायके में कच्चे मकान से महिला को पकड़ा गया पुलिस शक के आधार पर सेवंतीबाई के मायके सिराली के नीमढाना गांव पहुंची। वह अपने चार बच्चों के साथ एक कच्चे मकान में मिली। उसका दो साल का बेटा पहले ही ससुराल वाले लेकर चले गए थे। पुलिस को देखते ही वह घबरा गई और रोने लगी।गुरुवार को पुलिस महिला को नर्मदापुरम लेकर आई। उसे थाने में रखा गया है। उसके साथ उसका दो महीने का बेटा भी था।

Hot this week

टाटा नमक की नकली पैकिंग फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में माल जब्त

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में पुलिस ने ब्रांडेड...

महिला कर्मचारी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला

भोपाल | राजधानी के मिसरोद इलाके में एक निजी...

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

Topics

टाटा नमक की नकली पैकिंग फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में माल जब्त

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में पुलिस ने ब्रांडेड...

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img