Monday, August 24, 2026
23.1 C
Bhopal

सहायक ग्रेड तीन कर्मचारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

मुरैना में लोकायुक्त पुलिस ने पोरसा जनपद कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 सतीश गोले को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।कर्मचारी ने एक रिटायर्ड कर्मचारी से उसके फंड को निकलवाने के बदले 24 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत पर ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

पोरसा जनपद कार्यालय में पदस्थ बाबू सतीश गोले ने रिटायर्ड कर्मचारी तेज नारायण नरवरिया से 8 लाख रुपए के फंड को रिलीज करने के बदले 24 हजार की रिश्वत मांगी थी।परेशान होकर तेज नारायण ने लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई।

मई में हुए थे रिटायर्ड शिकायतकर्ता तेज नारायण नरवरिया इसी वर्ष मई माह में रिटायर्ड हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्हें अपने फंड का भुगतान करवाना था, लेकिन बाबू ने पैसे दिए बिना प्रक्रिया आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। शिकायत की पुष्टि के बाद डीएसपी विनोद कुशवाह के नेतृत्व में लोकायुक्त की 10 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

टीम ने तेज नारायण को साथ लेकर ट्रैप ऑपरेशन किया। जैसे ही रिटायर्ड कर्मचारी ने 20 हजार रुपए बाबू सतीश गोले को दिए, लोकायुक्त टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथों धर दबोचा। लोकायुक्त डीएसपी विनोद कुशवाह ने बताया कि शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा है। आगे की जांच की जा रही है।

Hot this week

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

Topics

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img