Friday, November 20, 2026
12.1 C
Bhopal

लेडी तहसीलदार ने किसान को थप्पड़ मारा

सागर में लेडी तहसीलदार ने किसान को थप्पड़ मार दिया। घटना सोमवार को देवरी तहसील की कृषि उपज मंडी में खाद वितरण के दौरान हुई। यहां टोकन बांटते समय भीड़ में एक किसान का हाथ लगने से तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया भड़क गईं।

तहसीलदार की इस हरकत पर अन्य किसान गुस्सा गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध बढ़ता देख एसडीएम मुन्नवर खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज किसानों से बातचीत की और उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है।

SDM बोले- थप्पड़ मारने वाली बात गलत एसडीएम मुन्नवर खान ने कहा- मंडी में यूरिया और डीएपी बांटा जा रहा है। कुछ लोग लाइन में लगने के लिए जोर जबरदस्ती कर रहे थे। राजस्व और पुलिस कर्मचारियों ने किसानों को समझा-बुझाकर लाइन में लगने को कहा। इसके बाद टोकन बांटे गए। तहसीलदार के किसान को थप्पड़ मारने वाली बात गलत है।

तहसीलदार बोलीं- किसानों को पास आने से रोका

तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया ने इस मामले में कहा कि मैंने किसान को थप्पड़ नहीं मारा है। मैंनें सिर्फ किसानों को रोका है। उन्होंने कहा कि टोकन बांटने के दौरान किसानों की बहुत भीड़ जमा हो गई थी। वो धीरे धोरे उग्र होती जा रही थी। हमारी टीम टोकन बांट रही थी। भीड़ बहुत ज्यादा थी, इसलिए टोकन बांटने के लिए मुझे लीड लेना पड़ी। मैं टोकन बांट रही थी, लेकिन किसान बैरिकेड्स तोड़कर हमारी तरफ आने लगे।

देखिए, 4 तस्वीरें….

टोकन दिए बगैर चली गईं तहसीलदार पनारी से खाद लेने आई बुजुर्ग सदारानी ने कहा- हम दिन निकलने से पहले ही खाद लेने मंडी आ गए थे। लाइन में लगे रहने के बाद भी खाद नहीं मिली।

वहीं, सपना सेन ने कहा- सुबह 4 बजे से लाइन में लगे हैं लेकिन टोकन नहीं मिला। तहसीलदार टोकन दिए बिना ही मंडी से चली गईं।

कांग्रेस नेता बोले- अधिकारी किसानों को लड़वा रहे कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय ब्रजपुरिया ने आरोप लगाया है कि प्रशासनिक अधिकारी अंग्रेजों की तरह किसानों में फूट डालने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारी किसानों को आपस में लड़वा रहे हैं। इससे पहले तहसीलदार ने मंडी परिसर में चार किसानों के साथ मारपीट की थी।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img