Monday, July 6, 2026
27.9 C
Bhopal

भोपाल के रहने वाले युवक ने अवैध संबंध के चलते प्रेमिका के पति की कर दी हत्या

विदिशा के खरीफाटक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात अवैध संबंधों के विवाद के चलते हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पुरनपुरा निवासी बबलू अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। बबलू की पत्नी का भोपाल निवासी दीपक नामक युवक से प्रेम संबंध था। मंगलवार को महिला अपने प्रेमी दीपक के साथ भागने की तैयारी में थी। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

घटनाक्रम के अनुसार, जब बबलू ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो दीपक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बबलू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पत्नी के जरिए ही आरोपी को पकड़ा वारदात के बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसी के माध्यम से आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। महिला के फोन से दीपक को जिला अस्पताल तिराहे पर बुलाया गया।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला और प्रेमी भाग रहे हैं।

Hot this week

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

Topics

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img