Friday, November 20, 2026
12.1 C
Bhopal

भोपाल में अब सनातनी दिवाली मनाने की अपील

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब सनातनी दिवाली मनाने की अपील की गई है। बुधवार को हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी शहर के न्यू मार्केट में पहुंचे और ग्राहकों से हिंदुओं से ही सामान खरीदने की अपील की।

समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी समेत कई संत भी न्यू मार्केट में ग्राहकों से सनातनी अपील करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से खरीदारी कतई न करें, जो हिंदुओं को काफिर कहते हैं। मस्जिदों से फतवा जारी किया जाता है। इसलिए हिंदू व्यापारियों से ही खरीदारी करें।

पोस्टर लेकर बाजार में घूमे हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी और संत न्यू मार्केट में पोस्टर लेकर घूमे। ग्राहकों से कहा कि व्यवहार और त्योहार दोनों सनातनियों के साथ ही बनाएं। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच मुहिम चला रहा है।

सभी बाजारों में पहुंचेंगे समिति अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि वे आज न्यू मार्केट में पहुंचे और ग्राहकों से बात की। भोपाल के सभी बाजारों में जाएंगे और ग्राहकों से सनातनी दिवाली मनाने की ही अपील करेंगे।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img