Tuesday, July 7, 2026
30.7 C
Bhopal

भोपाल में अगवा बच्ची मिली

भोपाल के हबीबगंज इलाके में बुधवार देर रात एक युवक ने मंदिर के बाहर से पांच साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। देर रात इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर सर्चिंग अभियान चलाया। गुरुवार की सुबह बच्ची को आईएसबीटी गोविंदपुरा से बरामद कर लिया गया। अज्ञात आरोपी वहां सर्चिंग देखने के बाद बच्ची को छोड़कर फरार हो गया था।

पुलिस ने मासूम का मेडिकल परीक्षण जेपी अस्पताल में कराया। जहां भारी पुलिस बल तैनात है। लेबर रूम में परिजनों की मौजूदगी में बच्ची का मेडिकल कराया गया। उसे निमोनिया भी हो गया है, इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करा लिया गया है।

जहां उसकी काउंसलिंग भी कराई जाएगी। मेडिकल में बच्ची के साथ मारपीट की पुष्टि भी हुई है। उसके चेहरे और सिर पर भी मारपीट के निशान मिले हैं। घबराई बच्ची फिलहाल गुमसुम है। बच्ची को आब्जर्वेशन में रखा गया है। काउंसलिंग के माध्यम से इस बात का पता लगाया जा रहा है कि बच्ची के साथ गलत काम तो नहीं किया गया है।

हालांकि, अब तक बच्ची के साथ गलत काम की पुष्टि नहीं हो सकी है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

स्कूली छात्रा है मासूम बच्ची पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे 1100 क्वार्टर मंदिर के सामने से पांच साल की मासूम बच्ची लापता हो गई थी। वे स्कूली छात्रा है, रात में थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को खबर दी तो पुलिस ने रात में सर्चिंग शुरू कर दी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। करीब सुबह साढ़े चार बजे बच्ची आईएसबीटी बस स्टैंड पर मिली।

पुलिस की तलाशी देख भागा बदमाश उसके साथ बदमाश भी था, लेकिन वह पुलिस की सर्चिंग देख घबरा गया और मासूम को छोड़कर भाग गया। बच्ची के साथ आरोपी ने मारपीट की है। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। आरोपी की तलाश में हबीबगंज पुलिस जुटी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि मासूम को सकुशल दस्तयाब कर लिया है। उसके साथ मारपीट की गई है, इसकी पुष्टि मेडिकल परीक्षण के माध्यम से कराई जा रही है। साथ ही पुलिस उस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। बताया जाता है कि आरोपी ने मासूम को मुंह दबाकर अगवा किया था। क्योंकि उसके चेहरे पर नाखून के निशान हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...

पुलिस की सुस्ती का फायदा, रिटायर्ड रेंजर से दूसरी बार साइबर ठगी

​ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक...

भोपाल पुलिस के दावों की खुली पोल: इतवारा चौकी के पीछे बिका गांजा, शहर में रातभर खुल रहे मयखाने

'न्यूज क्राइम फाइल' का बड़ा खुलासा... राजधानी भोपाल में अपराध...

Topics

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...

पुलिस की सुस्ती का फायदा, रिटायर्ड रेंजर से दूसरी बार साइबर ठगी

​ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img