Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

शादी के दो दिन बाद गहने और नकद लेकर भागी दुल्हन

सागर के कैंट थाना क्षेत्र में युवक से शादी कर नकद और गहने लेकर भागी दुल्हन और उसके कथित भाई को पुलिस ने सिलवानी के सियरमऊ से गिरफ्तार कर लिया है। थाने लाकर दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने शादी कर ठगी करने की वारदात कबूल की है।

पुलिस के अनुसार, कैंट थाना में 13 अक्टूबर को धरमोबाई पति हरप्रसाद यादव (60 वर्ष), निवासी 15 मुहाल सदर बाजार ने शिकायत दर्ज कराई। धरमोबाई ने बताया कि वह अपने बेटे सुनील के लिए लड़की तलाश कर रही थीं।

इस दौरान उनके रिश्तेदार राजू यादव, निवासी धनुआ मेढ़की ने सुनील के लिए भौरासा निवासी आरती यादव का रिश्ता बताया। राजू यादव ने कहा कि लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसलिए शादी का सारा खर्च लड़के के परिवार को उठाना होगा।

शादी के 2 दिन बाद दुल्हन फरार

धरमोबाई ने राजू यादव की बात मान ली और 12 सितंबर को अपने बेटे सुनील की शादी आरती यादव से कर दी। शादी में अलग-अलग रस्मों पर करीब 80 हजार रुपये नकद, सोने का हार, चांदी की करधौनी, पायल और पेंडल शगुन के तौर पर दिए गए। लेकिन 14 सितंबर को दुल्हन आरती यादव, अपने साथ नकद रकम और जेवर लेकर भाई रामनाथ यादव के साथ फरार हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

फर्जी नाम भी रखे पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों की जानकारी जुटाई और राजू यादव, आरती यादव और रामनाथ यादव की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने राजू यादव को हिरासत में लिया और थाने लाकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में राजू यादव ने बताया कि उसने अपने साथियों लक्ष्मी बंसल और बब्बू बंसल के साथ मिलकर शादी का झांसा देकर लोगों से पैसे ठगने की योजना बनाई थी। इस काम के लिए लक्ष्मी बंसल ने फर्जी नाम “आरती यादव” और बब्बू बंसल ने “रामनाथ यादव” नाम रखा था।

राजू यादव ने बताया कि घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए और उनका कोई पता नहीं चला। उसकी जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम सिलवानी पहुंची और वहां फोटो दिखाकर दोनों आरोपियों की पहचान और पता लगाने की कार्रवाई शुरू की।

सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल जब्त

लोकेशन का पता चलते ही बुधवार को पुलिस ने आरोपी बब्बू बंसल उर्फ रामनाथ यादव (27) और लक्ष्मी बंसल उर्फ आरती यादव (30), दोनों निवासी ग्राम सियरमऊ, सिलवानी, को गिरफ्तार कर लिया।

कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों से सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और करीब 3 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

Hot this week

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...

गैर-युवक के साथ कमरे में देख पति ने लगाई फटकार, आहत पत्नी ने दे दी जान

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक...

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img