Wednesday, November 11, 2026
29.1 C
Bhopal

दिवाली से पहले RTO का एक्शन

त्योहारों के समय बाहर से आने वाली बसों में किराया बढ़ने की शिकायतें हर साल आती है। इस बार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) की टीम ने ऐसी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया और पहली बार यात्रियों से वसूला गया अतिरिक्त किराया मौके पर ही वापस करवाया।

आरटीओ की इस कार्रवाई से यात्री भी खुश नजर आए। वहीं, ट्रैवल्स संचालकों से कहा है कि वे नियम अनुसार ही किराया ले। फायर सेफ्टी के नार्म्स के बारे भी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को एआरटीओ अर्चना मिश्रा और राजेश गुप्ता के नेतृत्व में यह करवाई की गई।

मुंबई से इंदौर आई दो बसों हंस ट्रेवल्स और राजरतन ट्रेवल्स की जांच की गई। टीम ने जब यात्रियों से टिकट दरों के बारे में पूछा तो कई यात्रियों ने बताया कि उनसे सामान्य किराए से ₹1500 तक ज्यादा वसूला गया था। जो सामान्य किराए के चार गुना तक अधिक है।

पहली बार ऑन द स्पॉट रिफंड जांच के बाद आरटीओ टीम ने बस संचालकों को यात्रियों को अतिरिक्त पैसा लौटाने के निर्देश दिए। आरटीओ शर्मा के अनुसार, हर साल दीपावली और रक्षाबंधन जैसे पर्वों के दौरान अन्य राज्यों से आने वाली बसें किराया बढ़ाकर यात्रियों से मनमानी वसूली करती हैं। इन शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने पहली बार ऑन-द-स्पॉट रिफंड जैसी कार्रवाई की, ताकि यात्रियों को तुरंत राहत मिल सके।

यात्रियों ने जताई खुशी बसों से आए यात्रियों ने आरटीओ टीम का धन्यवाद किया और कहा कि यह पहली बार हुआ जब किसी ने उनकी बात सुनी और उनका पैसा वापस दिलवाया। एक यात्री ने कहा, “हर बार त्योहार के समय बसों का किराया बढ़ा दिया जाता है, लेकिन इस बार हमें राहत मिली।

बस संचालकों को चेतावनी एआरटीओ राजेश गुप्ता ने बताया की हमने बस संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि आगे से तय किराए से अधिक राशि वसूलने पर परिवहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बसों के सुरक्षा मानकों की जांच की गई। उनसे सभी नियमों का पालन करने के लिए भी कहा गया है। वही यात्रियों के लगेज को लेकर भी सतर्कता बरतने को कहा गया है।

इनको मिला इतना रिफंड

हंस ट्रैवल्स- AR11C2400), ड्रायवर- मोहम्मद शकील खां
यात्रीलौटाए (₹)
रोहित, निवासी इंदौर1500
प्रियुष इंगले, निवासी इंदौर1500
संजय कुशवाह, निवासी इंदौर1500
राजरतन ट्रैवल्स– MP09DE0999, ड्रायवर- अनिल चौधरी, इंदौर ​​​​
अमृत कौर गांधी1500
हरप्रीत कौर गांधी1500
स्वाति1500

Hot this week

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

खातेगांव टीआई हत्याकांड: घायल ड्राइवर और क्लीनर 17 तक रिमांड पर, सिंडिकेट की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

देवास/खातेगांव: खातेगांव के टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में पुलिस...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...

Topics

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img