Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

17 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

मध्य प्रदेश में पेंशनरों की महंगाई राहत दो प्रतिशत बढ़ाने के बाद अब माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा सकती है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दीपावली के पहले या फिर एक नवंबर को प्रदेश के स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव में कर सकते हैं।
जबलपुर के विजय नगर में 20 साल पुरानी अवैध चौपाटी पर नगर निगम का बुलडोजर चल गया है। शुक्रवार सुबह अतिक्रमण निरोधक दल ने बुलडोजर चलाकर विजयनगर सड़क के किनारे काबिज चौपाटी को हटाने की कार्रवाई शुरू की। चौपाटी संचालकों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हटाया और 2 घंटे की मोहलत दी, जिसके बाद कार्रवाई फिर शुरू हो गई।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के काफिले ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे 7 लोग घायल हो गए। बुजुर्ग साहब सिंह के दोनों पैर टूट गए और उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना गुरुवार को लवकुशनगर के बसंतपुर तिराहे के पास हुई, पुलिस जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश में कटनी जिले में कटनी-दमोह रोड पर गुरुवार सुबह बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार दो दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना रीठी थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ पर हुई।
नीमच के सिंगोली के कांग्रेस कार्यकर्ता ख्वाजा हुसैन को पवन खेड़ा की आरएसएस के खिलाफ प्रेसवार्ता का स्टेटस लगाने पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने शांति भंग करने का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज किया। कांग्रेस नेताओं के हस्तक्षेप से ख्वाजा हुसैन की जमानत हो गई।
छतरपुर में जल विहार मेला लगा हुआ है। इस मेले में झूलों के बीच बहुत कम जगह रखी गई है। इस कारण आपस में टकराने का डर बना हुआ है। अगर झूले आपस में टकराए तो बड़ा हादसा हो सकता है। मामला जब मीडिया में आया तब प्रशासन की टीम मेले में पहुंची और झूले वालों को सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने कहा गया है।

Hot this week

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

Topics

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img