Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

बच्ची को अगवा कर आरोपी ने की थी अश्लीलता

भोपाल के श्याम नगर हनुमान मंदिर के पास से पांच साल की मासूम को किडनैप करने वाले आरोपी अजीत राय उर्फ बाबू को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भोपाल स्टेशन के करीब मिला। वे तीन दिन से ट्रैक किनारे छिपा था। आरोपी पन्नी बीनने का काम करता है। 500 कैमरों को चेक करने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची है।

उसकी तलाश में हबीबगंज पुलिस की तीन टीमें सहित क्राइम ब्रांच की एक टीम जुटी थी। पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के साथ बैड टच किए जाने की बात स्वीकार की है। डीसीपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बच्ची को किडनैप करने के बाद ऑटो से बोर्ड ऑफिस और इसी रास्ते से आईएसबीटी पहुंचा।

यहां से कहीं भागने का प्लान नहीं था। यहां चाय पीने गया था, इसके बाद मौका मिलता तो बच्ची को पास ही में स्थित झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ गलत काम करता। हालांकि आईएसबीटी पर पुलिस की सर्चिंग को देखकर उसे अंदाजा हो गया था कि वे बचेगा नहीं। लिहाजा उसने बच्ची को वहीं छोड़ा और चला गया।

बच्ची को किडनैप करते ही कुछ दूर ले जाने के बाद उसने बच्ची के साथ बैड टच किया। बच्ची ने रोना शुरू किया तो उसने बच्ची को चांटे मारे। आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी-नकबजनी के दो केस दर्ज हैं।

परिजनों की मौजूदगी में कराया गया था मेडिकल परीक्षण

गुरुवार को लेबर रूम में परिजनों की मौजूदगी में बच्ची का मेडिकल कराया गया था। उसे निमोनिया होने की भी पुष्टि हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करा लिया गया था। जहां उसकी काउंसलिंग भी कराई और उसका इलाज जारी है।

आरोपी ने बच्ची के चेहरे और सिर पर भी मारपीट की थी। इसके निशान बच्ची के शरीर पर मिले थे।

स्कूली छात्रा है मासूम बच्ची

पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे 1100 क्वार्टर मंदिर के सामने से पांच साल की मासूम बच्ची लापता हो गई थी। वे स्कूली छात्रा है, रात में थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को खबर दी तो पुलिस ने रात में सर्चिंग शुरू कर दी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बच्ची आईएसबीटी बस स्टैंड पर मिली।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img