Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर अरहान खान की मौत हो गई। अरहान अपने साथी नावेद के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल में पीओपी (पेरिस ऑफ प्लास्टर) का सामान लेकर जा रहा था। रास्ते में वाहन असंतुलित होकर पलट गया, जिससे अरहान वाहन के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मंगलवार सुबह हमीदिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। परिवार के मुताबिक, अरहान वाहन में सवारी के रूप में बैठा था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पीओपी का काम साथ करते थे।

ऊपर तक भरा था पीओपी का सामान,एंगल ऐशबाग थाना प्रभारी विजय बहादुर सेंगर ने बताया कि हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे सोनिया नगर के पास हुआ। वाहन में ऊपर तक पीओपी का सामान एंगल और मोल्डिंग सामग्री लदी हुई थी। अधिक वजन और असंतुलन के कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल पलट गया। सेंगर ने बताया कि “ऑटो पलटने से पूरा सामान और वाहन किशोर के ऊपर गिर गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चालक नावेद नाम का युवक बताया जा रहा है, जो हादसे के बाद मौके से लापता हो गया था। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह भी घायल है और किसी निजी अस्पताल में भर्ती हो सकता है। उसकी तलाश जारी है।

इस बीच, हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल को तेज रफ्तार में जाते और कुछ ही सेकेंड में पलटते हुए देखा जा सकता है। घटनास्थल पर हादसे के तुरंत बाद भारी भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन अफरा-तफरी के बीच कोई वाहन का नंबर नोट नहीं कर सका। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की पहचान की कोशिश कर रही है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img