Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

दिवाली की रात दोस्त की चाकू मारकर हत्या

इंदौर में दिवाली की रात 10-12 बदमाशों ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। परिजन उसे एमवाय अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात का एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें युवक हमले के बाद उठता था, लेकिन लड़खड़ाने लगता है।

वारदात आजाद नगर के पालदा इलाके की है। आजाद नगर थाना टीआई लोकेंद्र भदौरिया के मुताबिक, यह वारदात सोमवार देर रात करीब 1 बजे हुई। मृतक की पहचान राजा सोनकर (30), पिता सतीश सोनकर, निवासी पारसी मोहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में वसीम और उसके साथियों का नाम सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पार्टी करने के दौरान हुआ विवाद राजा अपने साथियों के साथ पालदा इलाके में एक निजी बस डिपो के पास गार्ड रूम के बाहर शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान विवाद हो गया, जो मारपीट और चाकू से हमले तक पहुंच गया।

लिस्टेड बदमाश था राजा पुलिस ने बताया कि राजा संयोगितागंज थाने का लिस्टेड बदमाश था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले संयोगितागंज पुलिस ने उसे जिलाबदर भी किया था, जिसकी अवधि 10 नवंबर को समाप्त होनी थी।

परिवार में एक बेटी, छोटी बहन-भाई भी राजा का एक भाई, एक बहन, पत्नी और एक बेटी है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। बहन ने अपने ही चाचा के बेटे से शादी की थी। इस बात पर राजा ने अपने चाचा के बेटे से विवाद किया था और उसकी दुकान में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे शहर से बाहर जिलाबदर कर भोपाल भेज दिया था।

राजा ढोलक बजाने का काम करता था। बताया गया है कि दो दिन पहले वह अपने दोस्त के यहां वापस आया था और दिवाली मनाने के लिए पुलिस से बचकर वहीं रह रहा था।

युवक की चाकू मारकर हत्या उधर, इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र की स्वर्ण बाग कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक अन्य युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय क्षितिज खोमने को तीन बदमाशों ने घेर लिया और उसके पैर पर चाकू से वार कर दिया।

परिजन उसे डीएनएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि वारदात में कालू और उसके दो साथियों का हाथ है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

क्षिजित के परिवार में उसका का भाई है। पिता की काफी साल पहले मौत हो चुकी है। घर के नीचे चार दुकानें है। जो किराए से दे रखी है। इसी से परिवार का गुजर बसर चलता है। रात में आरोपियों का क्षितिज से कहीं और विवाद हुआ था। इसके बाद दोपहर में जब क्षितिज घर से निकला तो उसे आरोपियों ने घेरा और चाकू मार दिए जिसमे उसकी मौत हो गई।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img