Friday, April 10, 2026
32.1 C
Bhopal

भोपाल में गोवर्धन पूजा

पांच दिन के दीपोत्सव में आज गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। भोपाल में भी लोगों में खासा उत्साह है। सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया, जो शाम तक चलेगा।

आमजनों के साथ जनप्रतिनिधि भी पूजन कर रहे हैं। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने कार्यालय युवा सदन पर विधिपूर्वक गोवर्धन महाराज का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने गौ-पूजन कर गायों को ग्रास भी अर्पित किया और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन में कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों की भी उपस्थिति रही।

गोवर्धन पर्वत की आकृति भी बनाई विधायक ने गोबर और फूलों से गोवर्धन पर्वत की आकृति भी बनाई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। करीब एक घंटा पूजा-अर्चना के बाद गायों को चारा और फल खिलाए।

भोपाल में गोवर्धन पूजा की तस्वीरें…

महापौर ने कांजी हाउस जाकर पूजा की नगर निगम के कांजी हाउस शाहजहांनाबाद में महापौर मालती राय ने गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा-अर्चना की। इस दौरान गौ सेवकों का सम्मान भी किया गया। एमआईसी मेंबर आरके सिंह बघेल, मनोज राठौर आदि मौजूद थे।

भोपाल के खितवास में सैकड़ों साल पुरानी परंपरा निभाई ग्राम खितवास में सैकड़ों साल पुरानी परंपरा निभाई गई। जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर ने बताया कि गांव में छौड़ा परंपरा का अपना इतिहास रहा है। बुधवार खेला गया। सुबह सभी ग्रामीण गायों को लेकर एक जगह पर इकट्‌ठा हुए। इसके बाद छौडे़ से सभी गायों को उनके ऊपर से झाड़नी दिया। ताकि, वर्षभर गायों को कोई बीमारी न हो। अन्य गोवंश को भी झाड़नी दिया गया।

श्री गिर्राज महोत्सव का आयोजनभोपाल में गोवर्धन पूजा एवं भगवान गिर्राज पर्वत की परिक्रमा का आयोजन किया जा रहा है। ग्यारह सौ क्वार्टर स्थित कैंपियन स्कूल के सामने मथुरा, वृंदावन एवं गोवर्धन पर्वत पथ बनाया गया है। साथ ही अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है। इस आयोजन में मथुरा के गायक एवं संगीत की ध्वनियों के साथ आयोजन कर रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद सक्सेना, संयोजक डॉ. अनिल पचौरी सहित कॉलोनी के लोग मौजूद हैं।

Hot this week

गौतम नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार के गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गौतम नगर थाना पुलिस ने नशे...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...

Topics

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img