Saturday, August 15, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल की करोंद मंडी में मुहूर्त के सौदे

भोपाल की करोंद अनाज मंडी में आज, गुरुवार को मुहूर्त के सौदे हुए। पिछले 5 दिन से मंडी बंद थी, जो भाई दूज के दिन खुली है। सुबह व्यापारियों ने कांटे-बांट की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने किसानों से उनकी गेहूं, सोयाबीन समेत अन्य उपज की खरीदी की। हालांकि, पिछले साल की तुलना में किसानों को 300 से 400 रुपए क्विंटल तक कम मिले।

भोपाल ग्रेन मर्चेंट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया, धनतेरस (शनिवार) से मंडी में कारोबार बंद हो गया था। गुरुवार सुबह मंडी खुली और व्यापारियों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुहूर्त के सौदे हो रहे हैं। दोपहर में दीवाली मिलन समारोह भी हुआ। अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इन्होंने की मुहूर्त की खरीदी प्रवक्ता जैन ने बताया कि गुरुवार को गेहूं, चना, सोयाबीन और मक्का के भाव में पिछले साल के मुकाबले कमी देखने को मिली। बाजार में मंदी होने की वजह से ऐसा हुआ। सोयाबीन 3500 से 4501 रुपए, मक्का 1000 से 1801 रुपए, गेहूं 2450 से 3100 रुपए बिका। सोयाबीन की आवक 2 हजार क्विंटल, मक्का 400 क्विंटल और गेहूं 500 क्विंटल आया। चने की आवक 100 बोरी ही रही। मुहूर्त के सौदे में दीपक इंटरप्राइजेश ने सोयाबीन की खरीदी 4501 रुपए प्रति क्विंटल में की। जयमाई ट्रेंडिंग कंपनी ने 3101 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदा। वहीं, मां वैष्णो ट्रेडर्स ने 1801 रुपए क्विंटल के हिसाब से मक्का खरीदा।

सबसे पहले खरीदी जाने वाली उपज के अच्छे मिलते हैं दाम

दिवाली के मौके पर व्यापारी अपना कारोबार बंद रखते हैं और भाई-दूज पर मुहूर्त के सौदे करते हैं। सबसे पहले जिस किसान की उपज खरीदी जाती है, उसकी व्यापारी ज्यादा बोली लगाते हैं। इससे किसान को अच्छे दाम मिलते हैं। यही कारण है कि मुहूर्त के सौदे में अपना अनाज बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसान एक-दो दिन पहले से ही मंडी में पहुंच जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। कई किसान पहले से अपनी उपज लेकर मंडी में आ गए थे।

दो सत्र में खरीदी अनाज की खरीदी दो सत्र में हो रही है। पहली सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक हो चुकी है। वहीं, दूसरी दोपहर 3 बजे से होगी। इस बीच दीपावली मिलन समारोह भी हुआ।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img