Saturday, February 14, 2026
16.1 C
Bhopal

भोपाल की पिपलानी पुलिस पर फिर लगे गंभीर आरोप

भोपाल की पिपलानी पुलिस पर इंजीनियर उदित गायकी की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल 19 अक्टूबर को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसकी लाश को पुलिस ने अज्ञात मानकर गांधी मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में रखवा दिया था।

गुरुवार को शिनाख्त होने के बाद शव का पीएम कराया गया। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप कि जिस स्कूटी पर सवार रहते एक्सीडेंट हुआ, वह उसी एड्रेस पर रजिस्टर्ड है, जहां अभी हम रहते हैं। इसी के साथ गाड़ी में ही मृतक का मोबाइल फोन और पहचान पत्र भी रखा था, लेकिन पुलिस ने इसकी तलाशी ही नहीं ली। पुलिस की इस लापरवाही के कारण बॉडी सड़ने लगी है।

दो वाहनों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत

जानकारी के मुताबिक राम बहादुर (55) पिता चमन बहादुर झील नगर थाना अयोध्या नगर क्षेत्र में रहते थे। वे रत्नागिरी में एक रेस्टोरेंट में बतौर शेफ जॉब करते थे। उनके भाई नीमकांत बहादुर ने बताया कि 19-20 अक्टूबर की दरमियानी रात रेस्टोरेंट के बंद होने के बाद स्कूटी पर सवार होकर रात करीब डेढ़ बजे घर आ रहे थे। तभी रत्नागिरी में उन्हें अन्य दो पहिया वाहन के चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल भाई की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि एम्बुलेंस से भाई को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने भी चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया था। इसी स्कूटी की डिक्की में मोबाइल, आधार कार्ड रखा था। चाबी भी पुलिस के पास थी, लेकिन पुलिस का तर्क है कि गाड़ी की डिक्की को चेक नहीं किया। तीन दिन बाद जब हमें राम बहादुर की मौत की सूचना दी, तब भी मोबाइल फोन ऑन था, गाड़ी थाना परिसर में खड़ी थी।

परिवार सहित अन्य कई लोगों के मिस्ड कॉल मोबाइल में मिले हैं, लेकिन पुलिस को इसकी रिंग सुनाई नहीं दी। जबकि मोबाइल रिंग पर था। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन में हमारा एड्रेस है, लेकिन पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किया कि हम तक समय पर सूचना पहुंचे। कम से कम समय पर सूचना मिलती तो पोस्ट मार्टम भी समय पर होता, लाश और अधिक खराब होने से तो बच जाती।

गुमशुदगी दर्ज कराने जा रहे तब मौत की सूचना मिली

मृतक के बेटे सतीश ने बताया कि पिता जिस रेस्टोरेंट में काम करते थे वह रात को देरी से बंद होता है। अकसर रात अधिक होने के कारण पिता वहीं सो जाया करते थे। 19 अक्टूबर को वे घर के लिए निकले जरूर, लेकिन आए नहीं।

हमने कॉल किए तो उन्होंने नहीं उठाया, लेकिन हमें इत्मिनान था कि पिता रेस्टोरेंट में ही सो गए होंगे। अगले दिन दिवाली थी, त्योहार के कारण परिवार इसी में व्यस्त रहा। त्योहारों पर रेस्टोरेंट में अधिक ग्राहकी होती तो पिता अकसर घर नहीं आते थे। दिवाली के अगले दिन रात के समय पिता को कॉल किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। तब भी लगा पिता व्यस्त होंगे।

जब कॉल बेक नहीं आया तो 22 अक्टूबर की दोपहर रेस्टोरेंट के मालिक को कॉल कर पिता से बात कराने को कहा। तब उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर को पिता घर जाने के लिए निकल गए थे। कई जगह तलाश किया, लेकिन पिता नहीं मिले। शाम के समय उनकी गुमशुदगी दर्ज कराने जा रहे थे, तभी पिता की मौत की सूचना पुलिस से मिली।

पिपलानी पुलिस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पता पूछते हुए हमारे घर आई। पुलिस चाहती तो पहले ही रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर घर आ सकती थी। मेरा सवाल है कि पुलिस ने ऐसा क्यों नहीं किया, हमें समय से सूचना क्यों नहीं दी गई। एक तो पिता की मौत हो चुकी है, अब उनका शव भी चार दिन बाद हमें मिला है। जो खराब हालत में है।

टीआई बोले फोटो दिखाकर कराई शिनाख्त

टीआई चंद्रिका यादव के मुताबिक मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला था, जिससे उसकी शिनाख्त कराई जा सके। परिजनों ने तीन दिन तक उनकी गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई। घटनास्थल और आस पास के क्षेत्रों में हमारी टीम ने फोटो दिखाकर मृतक की पहचान कराई, एक व्यक्ति ने राम बहादुर को पहचान कर उसका पता बताया, टीम तलाशते हुए रामबहादुर के घर तक पहुंची। शिनाख्त कराने के बाद गुरुवार की दोपहर को बॉडी का पीएम कराया। जांच कर आगे वैधानिक कार्रवाई करेंगे।

Hot this week

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। शहर के चंदन नगर इलाके में एक युवक...

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

राजधानी में नशे के सौदागरों पर नकेल: आधा किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ...

Topics

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img