Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में कार्बाइड गन बेचते युवक गिरफ्तार

भोपाल की बागसेवनिया पुलिस ने बुधवार को सड़क किनारे कार्बाइड गन बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 42 कार्बाइड गन, 29 लाइटर और 1.5 किलो कैल्शियम जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। इस गन के कारण लगातार शहर में हादसे हो रहे हैं और लोग गंभीर रूप से झुलस रहे हैं।

पुलिस कमिशनर हरिनारायण चारी मिश्र ने शहर के सभी थानों के प्रभारियों को कार्बाइड गन बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एएसआई मनोज शर्मा के मुताबिक, पुलिस टीम पटाखे बेचने वालों की चैकिंग कर रही थी। तभी प्रधान मंडप गार्डन के सामने से एक युवक पटाखा बेचते हुए दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर बचने की कोशिश कर रहा था।

संदेह के आधार पर पुलिस ने जब चैकिंग की तो उसके पास रखे बोरे में रखी करीब 42 कार्बाइड गन मिली। इसके अलावा गन को जलाने वाले 29 लाइटर और डेढ़ किलो कैल्शियम मिला। जिसे गन में भरकर उसे जलाया जाता है।

कोलार का रहने वाला है आरोपी

पकड़े गए युवक ने अपना नाम 25 वर्षीय भय्यू चौहान बताया, जो कोलार क्षेत्र में रहता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कोलार क्षेत्र की झुग्गियों में कार्बाइड गन बनाने का काम चलता है, लेकिन वह पुलिस को उन झुग्गियों का पता नहीं बता सका। साथ ही वह लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है। उसने बताया कि उसने रास्ते में पटाखा बेचने वाले लोगों से यह गन खरीदी थी। जिसे वह महंगे दामों पर बेच रहा था।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img