Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

समाधान ऑनलाइन में कलेक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग मीटिंग

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज समाधान ऑनलाइन के जरिए नागरिकों की समस्याओं का ऑनलाइन समाधान करेंगे। समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में समत्व भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा सीएम डॉ यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारियों से अलग-अलग पोर्टल पर मिली शिकायतों के निराकरण में हुई देरी को लेकर कार्रवाई करेंगे और शिकायत करने वाले नागरिकों से समाधान की जानकारी भी लेंगे।

वीसी मीटिंग में इन बिन्दुओं पर भी होगी चर्चा

समाधान ऑनलाइन से होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग मीटिंग में सीएम हेल्पलाइन के विभिन्न विषयों तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की जाएगी।

किसान क्रेडिट कार्ड, रासायनिक खाद और बीज का वितरण, नलजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति पर भी डिस्कसन होगा।

नए राशनकार्ड जारी करने एवं कर्मकार कल्याण मण्डल संबल योजना में मजदूरों के पंजीयन की जानकारी भी ली जाएगी।

समीक्षा में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मेडिकल कालेज में प्रसूति सहायता योजना से राशि न मिलने, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को शिष्यवृत्ति और छात्रवृत्ति के वितरण तथा सरकार के विभिन्न पोर्टलों के उपयोग में हो रही असुविधा से संबंधित आवेदन पत्र शामिल रहेंगे।

साथ ही डिस्कसन एजेंडे में नगरीय क्षेत्र में सड़कों, गलियों, नालियों और सीवरेज की साफ-सफाई, मच्छरों के रोकथाम तथा सफाईकर्मियों से जुड़ी शिकायतें शामिल रहेंगी।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img