Saturday, April 11, 2026
29 C
Bhopal

आग से बेटी को निकालने गए कांग्रेस नेता की मौत

इंदौर में पेंटहाउस में आग लगने से नर्मदा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई। उनकी बड़ी बेटी सौम्या झुलस गई है, उसकी हालत गंभीर है। हादसा गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, लसूड़िया इलाके में कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल का सौम्या महिंद्रा कार शोरूम है। शोरूम के ऊपर पेंटहाउस में प्रवेश का परिवार रहता है। आग लगने के दौरान घर में प्रवेश, उनकी पत्नी श्वेता और दोनों बेटियां सौम्या (15) और मायरा (10) मौजूद थे। दम घुटने से प्रवेश अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बड़ी बेटी सौम्या को गंभीर हालत में बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि गार्ड्स ने कांग्रेस नेता की पत्नी श्वेता और छोटी बेटी मायरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। घटना का सबसे बड़ा कारण हाई सिक्योरिटी बताया जा रहा है। अंदर एसी और डिजिटल लॉक लगे थे, जो रिमोट या फिंगर टच से ही खुलते थे। सुबह धुंए के कारण लॉक नहीं खुल पाया।

आगजनी के बाद की तस्वीरें…

मंदिर से शोरूम तक फैली आग टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, अलसुबह उन्हें आगजनी की सूचना मिली। उन्होंने मौके पर एफआरवी को भेजा। प्रारंभिक जानकारी में पता चला कि ऊपर पेंटहाउस में मंदिर में अखंड दीपक जल रहे थे। वहीं, पास में ही एक स्टोर रूम भी था। आशंका है कि मंदिर से ही आग की शुरुआत हुई होगी।

पहले धुआं भरने से उनकी पत्नी और छोटी बेटी बाहर की तरफ आईं। उन्होंने गार्ड को ऊपर से आवाज दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। धुएं से प्रवेश अग्रवाल और उनकी 15 वर्षीय बड़ी बेटी सौम्या को बाहर निकाला गया। प्रवेश बेसुध हालत में थे। उन्हें सीपीआर दिया गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई।

पत्नी-छोटी बेटी को सुरक्षित निकाला

कांग्रेस नेता अमित चौरसिया ने बताया, जब घर में आग लगी तो प्रवेश अग्रवाल ने अपनी छोटी बेटी और पत्नी की बाहर निकाला। गार्ड्स इन्हें ले गए। इसके बाद वह बड़ी बेटी को बाहर निकालने गए, तब वे खुद धुएं की चपेट में आ गए, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

कमलनाथ के करीबी थे प्रवेश कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी थे। वे कमलनाथ की कोर टीम में शामिल रहे हैं। प्रवेश मूल रूप से देवास की राजनीति करते थे। उन्होंने देवास शहर की विधानसभा से पिछले चुनाव में टिकट भी मांगा था। देवास महापौर के लिए अपनी पत्नी का टिकट भी मांगा था, लेकिन एन मौके पर टिकट काट दिया गया था।

जन्मदिन पर तलवार से केक काटा, केस दर्ज हुआ था कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल ने 2 सितंबर को अपने जन्मदिन पर मंडूक पुष्कर पर समर्थकों के बीच तलवार से केक काटा था। वीडियो वायरल होते ही मामला गरमा गया था, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img