Saturday, February 14, 2026
17.5 C
Bhopal

सूने घर से 45 लाख का गोल्ड चोरी

ग्वालियर के दर्पण कॉलोनी में पोस्ट ऑफिस के एसपीएम (शॉर्टिंग पोस्टमैन) बसंत भारद्वाज के घर से चोरों ने 38 तोला सोना, 150 ग्राम चांदी और नकद समेत लगभग 45 लाख रुपए की चोरी कर ली। वारदात तब हुई जब पूरा परिवार दीपावली मनाने के लिए दतिया गया था। चोरी का पता परिवार के घर लौटने पर चला।

चोरी बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 2.32 बजे हुई। पुलिस को घटना स्थल पर जाकर जांच की और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। टीआई थाटीपुर विपेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी की घटना दर्ज कर ली गई है और चोरों की तलाश जारी है।

लॉक तोड़कर तिजोरी उखाड़ ली

एसपीएम बसंत भारद्वाज का घर थाटीपुर दर्पण कॉलोनी अटल पार्क के पास है। परिवार दीपावली मनाने दतिया के सेवढ़ा गांव गया था। घर में लॉकिंग सिस्टम था, लेकिन चोरों ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी का लॉक तोड़कर तिजोरी उखाड़ ली। घर में सामान बिखरा मिला।

45 लाख की हुई चोरी

फरियादी बसंत ने बताया कि चोरी गए गहनों में दो बड़े हार, एक रानी हार, दो मंगलसूत्र, सोने की कंठी, 12 चूड़ियां, छह अंगूठियां, दो बेंदा, सोने की चेन, दो छोटे मंगलसूत्र, दो जोड़ी बृजबाला, एक जोड़ी झुमकी, पांच मोहर और बच्चे की जंजीर शामिल हैं। साथ ही तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी पैर पोस, दो जोड़ी बिछिया, दो चांदी की अंगूठी और 55 हजार रुपए नकद भी चोरी हुए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 45 लाख रुपए बताई जा रही है।

CCTV फुटेज में दो संदिग्ध

फरियादी ने बताया कि चोर अलमारी में सबसे नीचे रखा सोना देखकर उसे वहीं छोड़कर भाग गए। CCTV फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए, जो रात 2.32 बजे रास्ते से घर की ओर आए और कुछ देर रहने के बाद चले गए। पुलिस ने घटना स्थल का फोरेंसिक जांच के लिए टीम भेजी है।

Hot this week

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। शहर के चंदन नगर इलाके में एक युवक...

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

राजधानी में नशे के सौदागरों पर नकेल: आधा किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ...

Topics

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img