Sunday, April 12, 2026
38.1 C
Bhopal

24 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

मध्य प्रदेश में 26 अक्टूबर से स्वर्ण समाज की ओर से ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आरक्षण के सरलीकरण, समान अवसर और न्यायोचित सुधार को लेकर एक बड़ा आंदोलन शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से होगी। करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने बताया कि यह “ईडब्ल्यूएस क्रांति” स्वर्ण समाज के अधिकारों की पुनःस्थापना के लिए एक निर्णायक कदम साबित होगी।
भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री निवास बुलाने और फिर भी 250 रुपए की किश्त न देने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी सरकार पर तीखा प्रहार किया है। पटवारी ने मुख्यमंत्री को खुला पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि लाड़ली बहन योजना को लेकर आपकी सरकार का दोहरापन फिर सामने आ चुका है।
भोपाल और राजगढ़ जिले की सीमा पर पार्वती नदी पर बना करीब 49 साल पुराना पुल धंस जाने के कारण प्रशासन ने इसे 9 महीने पहले बंद किया था, बावजूद इसके गुरुवार को हजारों लोग उसी धंसे हुए पुल को पार करते नजर आए। बाइक, ऑटो, कार और पैदल चलने वाले लोगों की इतनी भीड़ थी कि पुल पर लंबा जाम लग गया।
(झूठ बोलकर शादी की। आए दिन सनकी व्यक्ति की तरह पीटता है। जब भी मारता- पेट पर लात मारता। इससे दो बार गर्भपात हो गया। उस दिन भी डंडों से पीटा, बंधक बनाया। इलाज के लिए अस्पताल तक नहीं जाने दिया। सीसीटीवी कैमरे का मेमोरी कॉर्ड निकालकर खून से सने फ्लोर को साफ किया।) ये आरोप हैं, रीवा के डीआईजी कार्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (हवलदार) राजीव वर्मा की पत्नी सावित्री बर्मन के।
इंदौर में पेंटहाउस में आग लगने से कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई। पति की दम घुटने से मौत के बाद पत्नी श्वेता अग्रवाल ने खुद को संभाला और बड़ी बेटी सौम्या को अस्पताल ले गई। श्वेता को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, लेकिन फिर भी साहस दिखाते हुए कार चलाकर अस्पताल पहुंची।
इंदौर के द्वारकापुरी में एक 28 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने अपनी बहू पर ही प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बहू बेटे को काफी परेशान करती थी। जिसके चलते वह फंदे पर झूल गया। बताया जा रहा है कि युवक प्रेम विवाह किया था।

Hot this week

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

Topics

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img