Monday, November 16, 2026
18.1 C
Bhopal

25 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

इंदौर में आयोजित आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा लेने आई आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी छेड़छाड़ का शिकार हो गईं। दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला क्रिकेट में प्रख्यात हैं। होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रहीं दोनों खिलाड़ियों को बाइक सवार मनचले ने न सिर्फ छेड़ा, बल्कि उन्हें गलत तरीके से छुआ भी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे हादसा शुक्रवार रात लगभग 12 बजे ही हो गया था, लेकिन एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिरी होने के कारण किसी को पता नहीं चला। सुबह जब स्थानीय लोग खेत पर गए तो पुलिस ओर ग्रामीणों को सूचना दी। एंबुलेंस का ड्राइवर अंदर फंसा हुआ था, जिसे सुबह सात बजे बाहर निकाला गया।
मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर में संचालित कंपोजिट शराब दुकान से स्कूली छात्राओं को शराब बेचने का मामला प्रकाश में आया। इस मामले का वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार की शाम ही प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारी संबंधित शराब दुकान में पहुंच गए।
सिवनी में हवाला के 3 करोड़ रुपये डकैती मामले में मुख्य आरोपित एसडीओपी पूजा पांडे की जमानत याचिका पर 25 अक्टूबर शनिवार की शाम निर्णय देते हुए जिला अदालत की विशेष न्यायालय ने याचिका को खारिज कर दिया है।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के गराड़ गांव में जमीन के विवाद ने भाई ने भाई को मार दिया। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिसमें शराब के नशे में एक भाई अपने छोटे भाई के घर पहुंचा और उससे मारपीट करने के बाद छाती पर बैठ गया। इस दौरान उसने छोटे भाई का गला दबा दिया।
ग्वालियर में जिनके घर में चोरी हुई, वह लोग दीपावली पूजन के लिए बाहर गए थे, या रिश्तेदार के घर गए थे। आशंका है कि वारदात एक ही गैंग ने की है। अधिकांश घटनाओं में चोर सीसीटीवी कैमरे में दिखे हैं, लेकिन एक भी चोर पकड़ा नहीं गया।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img