Saturday, August 15, 2026
24.1 C
Bhopal

व्यापारी से साढ़े 15 लाख रुपए की ठगी

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में व्यापारी राजेश सिपोल्या से बैंक खाते में पैसे जमा करने के नाम पर 15 लाख 49 हजार 718 रुपए का गबन कर दिया गया। आरोपी दीपक गुप्ता ने पैसे लेकर अकाउंट में जमा नहीं किए और फरार हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी राजेश सिपोल्या, पिता पीडी सिपोल्या, निवासी बड़ा बाजार, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि वह पिछले 5 माह से एयरटेल पेमेंट बैंक के डिस्ट्रीब्यूटर के साथ काम कर रहे हैं। रोजाना दीपक गुप्ता, पिता कैलाश गुप्ता, निवासी बरियाघाट वार्ड, उनके पैसे लेकर बैंक अकाउंट में जमा कर देते थे। सभी काम अब तक ठीक चल रहा था। लेकिन 15 अक्टूबर को दीपक गुप्ता रोज की तरह उनके 15 लाख 49 हजार 718 रुपए बैंक अकाउंट में जमा करने के लिए ले गया, लेकिन पैसे अकाउंट में नहीं आए।

अकाउंट में बैलेंस नहीं आया तो जानकारी लेने घर गया

जब अकाउंट में पैसे नहीं आए, तो राजेश ने दीपक गुप्ता से मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन सभी नंबर बंद थे। इसके बाद वह दीपक के घर गया, लेकिन परिवार वालों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। राजेश ने बताया कि दीपक ने पैसे लेकर गबन कर दिया और फरार हो गया। पैसे न मिलने के कारण उनका व्यापार भी रुक गया। शिकायत पर मोतीनगर पुलिस ने दीपक गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उसकी तलाश जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img