Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

26 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सीएम डॉ मोहन यादव ने भोपाल वुमेंस हब द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश एक्सीलेंस अवॉर्ड में प्रदेश भर की प्रतिभाशाली महिलाओं, क्रिएटर्स और उद्यमियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, भाजपा शहर अध्यक्ष रविन्द्र यती, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात की 127वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित करते हुए भारतीय नस्ल के श्वानों (डॉग्स) के बढ़ते उपयोग पर संतोष जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि करीब 5 वर्ष पहले उन्होंने भारतीय नस्ल के डॉग्स को अपनाने की अपील की थी और अब इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है।
भोपाल बायपास के रेलवे ओवरब्रिज (ROB) पर बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। दस दिन पहले जहां 100 मीटर सड़क धंसकर 20 फीट गहरा गड्‌ढा बन गया था, वहीं 300 मीटर अर्थ वॉल और पुल की संरचना दरारों से जर्जर है।
भोपाल में त्वचा रोग विशेषज्ञों की 2 दिवसीय ‘क्यूटिकॉन एमपी 2025’ कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमें विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में एक नया फंगस तेजी से फैल रहा है। इस वजह से रिंग वर्म (दाद) के मरीज ठीक नहीं हो पा रहे।
राजधानी का कोलार रोड सोमवार की शाम 10,001 दीपों की रौशनी से जगमगाएगा। भगवान श्री सहस्त्रबाहु (सहस्त्रार्जुन) जी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर कलचुरी समाज मध्यप्रदेश एक भव्य “सहस्त्रदीपोत्सव” का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन शाम 7 बजे जेके अस्पताल के सामने स्थित भगवान श्री सहस्त्रबाहु ब्रिज पर संपन्न होगा। दीपों से आलोकित यह दृश्य न केवल आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और सेवा की ज्योति बनकर पूरे भोपाल को रोशन करेगा।
पश्चिम रेलवे कॉलोनी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे बने प्राचीन शिव मंदिर को शुक्रवार देर रात जेसीबी से तोड़े जाने के बाद शनिवार को इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मंदिर टूटने की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। संगठनों ने इसे हिंदू आस्था पर हमला बताते हुए रेलवे और ठेकेदार कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img