Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल निगम के सफाईकर्मियों ने दुकानदार को पीटा

भोपाल के एमपी नगर जोन-1 में कचरे को लेकर हुए विवाद के बाद नगर निगम के सफाईकर्मी फैजान खान और उसके साथियों ने एक दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। घटना दीपावली की रात की है। जिसका सोमवार को CCTV फुटेज सामने आया है। दुकानदार की शिकायत पर फैजान सहित अन्य 3 के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

एमपी नगर पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय अनूप व्यास एमपी नगर जोन-1 में मां वैष्णो आर्ट्स एंड ग्राफिक्स नाम से शॉप का संचालन करते हैं। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि 20 अक्टूबर को दीपावली की रात दुकान में पूजन के बाद बाहर बैठे थे।

तभी वहां नगर निगम का कचरा वाहन आया। वाहन चालक ने आते ही पटाखों का कचरा देखकर अपशब्द कहना शुरू कर दिया। तब हमने जवाब दिया कि कचरा किसने फेंका इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन गालियां मत दो।

इस बात को लेकर चालक सहित अन्य कर्मचारी हमारे पास आए। बहस करने लगे। मेरे साले नीरज शर्मा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। तभी उन्होंने झाड़ू के डंडे और बेल्ट से उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचा तो मुझ पर भी हमला कर दिया। दोनों को जमकर पीटने के बाद वे फरार हो गए।

आरोपी बोला- मुझे याद रखना, फैजान कहते हैं अनूप ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने जाते समय अपना नाम फैजान खान बताया था। उसने कहा कि आगे से बहस करने से पहले आज के दिन को याद कर लेना। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने फैजान के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की है। जबकि तीन अन्य आरोपी अभी अज्ञात हैं।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img