Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में ₹11 करोड़ से बनेगा फोरलेन

भोपाल के कोलार इलाके में 11 करोड़ रुपए से फोरलेन बनेगा। करीब पौने 2 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाने के लिए 31 अक्टूबर को भूमिपूजन होगा। इससे पहले सोमवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया।

कोलार सिक्सलेन स्थित मंदाकिनी चौराहा से फोरलेन बनेगा, जो जेके रोड होते हुए अग्रसेन चौराहा (दानिशकुंज चौराहा) तक पहुंचेगा। करीब पौने दो किलोमीटर लंबी यह सड़क काफी जर्जर हालत में है।

इस वजह से हजारों लोगों को हर रोज परेशान होना पड़ रहा है। जेके हॉस्पिटल के सामने तो बारिश की वजह से सड़क पर बड़े-बड़े गड्‌ढे हो गए हैं। इस वजह से हादसे होने का डर भी बना रहता है।

सीमेंट क्रांकीट होगी सड़क, गड्‌ढों से मिलेगी राहत यह सड़क सीमेंट क्रांकीट होगी। इससे राहगीरों को गड्‌ढों से बड़ी राहत मिल जाएगी। विधायक शर्मा ने सोमवार को निरीक्षण करते हुए कई बिंदुओं पर अधिकारियों को निर्देश दिए।

पीडब्ल्यूडी मंत्री करेंगे भूमिपूजन पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह 31 अक्टूबर की शाम 5 बजे स्वप्निल नर्सरी के पास दानिश कुंज में सड़क के लिए भूमिपूजन करेंगे। विधायक शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img