Thursday, August 13, 2026
27 C
Bhopal

छात्रा से छेड़छाड़, पड़ोसी पर FIR दर्ज

ग्वालियर के माधौगंज गुढा स्थित पीतम कॉलोनी की 20 वर्षीय छात्रा को उसका पड़ोसी कई सालों से परेशान कर रहा था। छात्रा इंदौर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। दीपावली पर घर आने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा किया।

रविवार शाम मदीना मस्जिद के पास आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़ा और कहा कि ‘मैं कट्टर मुस्लिम हूं- मुझसे शादी नहीं करोगी तो मैं तेरी कहीं शादी नहीं होने दूंगा।’ जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि उसकी छोटी बहनें ट्यूशन जाती हैं, उन्हें वहां से उठा ले जाऊंगा।

छात्रा और परिजन माधौगंज थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

नंबर पता किया, कॉल- मैसेज किए

पीड़िता का कहना है कि वह परिवार के साथ पीतम कॉलोनी में रहती है और इंदौर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पास ही रहने वाला हारून खान लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। छात्रा ने बताया कि हारून स्कूल के समय से ही उसे बार-बार परेशान करता था, तब उसने उसकी बात नहीं मानी तो हारून अक्सर उसका पीछा करता था।

परीक्षा की पढ़ाई के लिए छात्रा जब इंदौर चली गई तो उसे लगा था पीछा खत्म हो गया है, लेकिन धनतेरस पर घर लौटने के बाद हारून ने उसका पर्सनल नंबर पता कर लिया और मैसेज व कॉल करने लगा। छात्रा ने उसे अनसुना किया तो हारून लगातार पीछा करने लगा।

परिवार को मारने की धमकी भी दी

घटना के दिन छात्रा बाजार जा रही थी कि मदीना मस्जिद के पास हारून पीछे-पीछे आया और गंदी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। छात्रा ने हाथ छुड़ा लिया और विरोध किया।

इसके बाद आरोपी ने कहा कि ‘तेरी कहीं शादी नहीं होने दूंगा’ और कट्टर धार्मिक टिप्पणी करते हुए धमकाया। जब छात्रा के भाई ने हारून को समझाने घर बुलाया तो आरोपी ने पूरे परिवार को मौत के धमकी देने की बात भी कही।

माधौगंज थाना प्रभारी सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि 20 वर्षीय छात्रा ने छेड़छाड़ व धमकी की शिकायत की है। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनकी आधिकारिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img